कंस्ट्रक्शन साईट पर हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

ग्रेटर नोएडा। बिसरख क्षेत्र के एक सोसाइटी के पास निर्माणाधीन एक अपार्टमेंट में बीती रात को ट्रैक्टर से सामान सप्लाई करने गये चालक के ऊपर ऊंचाई से पत्थर गिर गया। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर आज सुबह उसकी मौत हो गयी।

थाना बिसरख के थानाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में एक अपार्टमेंट के निर्माण का कार्य चल रहा है। उक्त कंसट्रक्शन साइट पर बीती रात को दिलीप नामकट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर से सामान सप्लाई करने गया था। इसी बीच निर्माणाधीन अपार्टमेंट से ऊंचाई से पत्थर गिर कर उसके सिर पर लगा। गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अगर इस मामले में मृतक के परिजन कोई शिकायत करते हैं तो मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जायेगी।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : फिल्म पद्मावती के निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ डाली गई याचिका कोर्ट में स्वीकार
नारद मोह प्रसंग में नारद मुनि का टूटा अहंकार, राम जन्म पर झूमे श्रद्धालु
लोकेश भाटी बने समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में आवारा कुत्तों का आतंक , बीटा 1 में बच्ची को घसीटते हुए ले गया कुत्ता,...
गणतंत्र दिवस : देशभक्ति के रंग में रंगा बोधितरु इंटरनेशनल स्कूल, प्रिंसिपल साधना मालिक ने किया ध्वजा...
उ.प्र. रेरा अब वित्तीय संस्थाओं से भी रियल एस्टेट परियोजनाओं से संबंधित बैंक खातों की सूचनाएं प्राप्...
बेघर हुए परिवारों की मदद के लिए ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने बढ़ाया हाथ, बांटी राहत सामग्री
नवरात्रि के पावन अवसर पर एक्यूरेट इंस्टीटूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में धार्मिक उत्साह
भगवान चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर चित्रांश फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक
रेडियो की सार्वभौमिकता और और महत्ता से रूबरू हुए शारदा विश्व विद्यालय के छात्र
कल का पंचांग, 28 अगस्त 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा : कम आयु के लोगों को शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी, यह कैसे सुनिश्चित करेगी ...
पंजाब के बाद अब राजस्थान की बारी, राहुल और पायलट की मैराथन बैठकों से मिल रहे संकेत
ग्रेनो सिटिज़न्स को मिलेगा ORGANIC FOODS, BJP VICE PRESIDENT श्याम जाजू ने किया "जीवामृत" स्टोर का ...
 यू पी डायल 100 - कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ 
सुंदर भाटी गैंग के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार