25000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार,गैंगस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था फरार

ग्रेटर नोएडा की दादरी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पर 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था। यह अपने साथियों के साथ मिलकर लूट, चोरी व डकैती की काफी वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसी वर्ष जुलाई में इन गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।

थाना दादरी पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहे 25,000 रूपये के इनामी बदमाश राहुल को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के अजायबपुर के राजा ढाबा के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूल रूप से संभल का रहने वाला है । आरोपी के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि यह बड़े ही शातिर गिरोह का सदस्य है। इनका गैंग लीडर मनीष है जो की टप्पल का रहने वाला है। इनके गिरोह में कुल 9 सदस्य हैं, जिनके द्वारा लूट चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इन लोगों ने गिरोह बनाकर गौतम बुद्ध नगर के अलावा कई अन्य जिलों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें से कई आरोपी जेल जा चुके हैं ।इनके लगातार बढ़ते अपराध को देखते हुए ही पुलिस द्वारा इनपर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। राहुल नाम का आरोपी गैंगस्टर के मामले में ही फरार चल रहा था। इसी को लेकर इस पर 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था ।जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी देखे:-

नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाशों को लगी गोली , पढ़ें पूरी खबर
सूरजपुर पुलिस ने किया नशे के सौदागरों का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, अवैध शराब, गांजा और हथियार बरामद
गैस सिलैंडर रिसाव होने से लगी आग , 3 लोग गंभीर रूप से घायल
दादरी : पुलिस एनकाउंटर में शातिर ईनामी वांटेड बदमाश को लगी गोली
ओला -उबर बुक कर लूटते थे कैब, कासना थाना पुलिस ने दबोचा
नोएडा में जिलाबदर अभियुक्त गिरफ्तार
विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूटी
बसपा नेता की संपत्ति का केयरटेकर बनकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
दनकौर पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान
एटीएम तोड़ कैश लूटने का प्रयास
पेट डॉगी कोई घुमाने  निकले शख्स से लूट 
गो-वध कांड: दादरी पुलिस के हत्थे चढ़े फरार आरोपी, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
बड़ी कार्यवाही : वाणिज्य कर विभाग नोएडा के चार अधिकारी सस्पेंड, जीएसटी की चोरी में पाई गई संलिप्तता
उबर कैब चालक ने महिला से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा जेवर कण्ड का वांटेड बावरिया, बहुत लम्बा है आपराधिक इतिहास