सड़क सुरक्षा पखवाड़े में जागरूकता के साथ काउंसिलिंग और हेल्थ चेक-अप भी कराएगा परिवहन निगम

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप शुक्रवार से द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े का होगा शुभारंभ, विभिन्न गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन

जागरूकता के साथ-साथ औचक जांच, चालकों व परिचालकों की काउंसिलिंग और चालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा

लखनऊ, 14 दिसंबर। योगी सरकार शीत ऋतु में सड़क दुर्घटनाओं व उनसे होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के लिए 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ‘द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा’ आयोजित करने जा रही है। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जागरूकता के साथ-साथ औचक जांच, चालकों व परिचालकों की काउंसिलिंग और चालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार से शुरू हो रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह लखनऊ में 1090 चौराहे से करेंगे।

इन गतिविधियों पर होगा मुख्य फोकस
पखवाड़े के दौरान परिवहन निगम ब्रेथएनालाइजर डिवाइस के माध्यम से डिपो/कार्यशाला एवं मार्ग पर औचक जांच कराएगा। परिवहन निगम की समस्त बसों की तकनीकी जांच कराकर ही बसों को आउटशेड कराया जाएगा। निगम एवं अनुबंधित बसों की हेड लाइट, बैक लाइट, इंडीकेटर, रियर व्यू मिरर, एसएलडी एवं सीट बेल्ट की चेकिंग कराई जाएगी। बसों के स्पीड कंट्रोल डिवाइस की जांच, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच एवं क्रू की वर्दी की जांच, निगम एवं अनुबंधित बसों में रिफलेक्टिव टेप लगाना, चालकों को रात में बस संचालन के दौरान हेडलाइट के हाईबीम/लोबीम के प्रयोग के संबंध में जानकारी देना जैसी गतिविधियों को सुनिश्चित कराया जाएगा।

*चालकों और परिचालकों की होगी काउंसिलिंग*
चालक/परिचालकों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रैश ड्राइविंग पर नियंत्रण के लिए मार्ग पर बसों का औचक निरीक्षण तथा चालकों की काउंसिलिंग के साथ ही समस्त चालकों/परिचालकों की सड़क सुरक्षा के संबंध में काउंसिलिंग एवं प्रशिक्षण के अंतर्गत सीएमवीआर रुल्स तथा वर्तमान परिस्थितियों में एक्सप्रेस-वे व अन्य हाईवेज पर बस के सुरक्षित संचालन, लेन ड्राइविंग ओवरटेकिंग, ब्रेकिंग आदि की जानकारी दी जाएगी। सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सेवा प्रबंधक भी कम से कम तीन-तीन डिपो में कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित कराने में सहयोग करेंगे।

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में प्रचार-प्रसार
सभी बस स्टेशनों पर एलईडी टीवी एवं बसों में स्थापित साउंड बॉक्स के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं महिलाओं की सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया जाएगा। पखवाड़े के प्रत्येक दिन ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से राष्ट्रीय भक्ति के गीतों के साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। चालकों को सुरक्षित संचालन के लिए बसों को निर्धारित गति में संचालित करने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, बस संचालन के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करने तथा चालक की असावधानी से होने वाली दुर्घटनाओं आदि से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन होगा। बस स्टेशनों पर उपस्थित यात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
चालकों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
निगम के समस्त नियमित/संविदा चालकों की मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्थ कार्ड के माध्यम से राजकीय चिकित्सालयों में आंखों की जांच व सामान्य स्वास्थ्य जांच, जिसके अंतर्गत नजर, कलर ब्लाइंडनेस, ब्लड प्रेशर, रैंडम शुगर आदि की जांच कराई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण कराया जाएगा।

यह भी देखे:-

आवारा कुत्तों से निजात दिलाएंगे शेल्टर होम व एबीसी सेंटर
महिला सशक्तीकरण में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक छलांग: WEE इंडेक्स से सामने आई नारी शक्ति की नई तस्वीर
योगी सरकार का बड़ा कदम: मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को मिला सम्मान, टैबलेट-नकद इनाम, स्किल डेवलपमें...
दहेज़ एक अभिशाप है समाज के प्रति इसका विरोध करे: राजेन्द्र आर्य प्रजापति
पहले प्रदेश का किसान कर्ज में डूबा था आज वह खुशहाल है: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के शहरों में आएगा बड़ा बदलाव: योगी सरकार ने 2026 से 2031 तक ₹1.29 लाख करोड़ की महायोजना...
महाकुंभ 2025: 40 हजार रिचार्जेबल बल्बों से रौशन होगा मेला क्षेत्र, जीरो लाइट की स्थिति नहीं होगी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 जिला जज और 2 एडीजे का किया स्थानांतरण
किसान एकता संघ आगामी 17 मई को एनपीसीएल कार्यालय का करेगा घेराव:रमेश कसाना
योगी सरकार का न्यू आउटरीच प्लान निवेश को देगा नई गति, 2026 समिट की तैयारियाँ शुरू
महाकुम्भ ने रचा नया इतिहास, 60 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर दिखाया अद्वितीय एक...
उत्तर प्रदेश में 15 एसडीएम के तबादले
यूपी में 06 से 13 फरवरी तक चलेगा “दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0”
व्यापारियों का शोषण कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार - कृष्ण नागर
गोवंश संरक्षण में यूपी बनेगा नंबर वन, गाय के दूध में भी अग्रणी होगा योगी सरकार का सपना
एकेटीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, 300 छात्रों ने लिया हिस्सा