बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा एवं स्पॉन्सरशिप योजना के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी

डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में आज बालिकाओं के प्रति समाजिक एवं व्यवहारिक दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन के उद्देश्य से संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवाडा के अन्तर्गत विकासखंड जेवर में ब्लाक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आलोक रंजन, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता)/प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी, जेवर ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान, समूह की महिलाओं / बी सी० सखी / स्वास्थ / शिक्षा विभाग आदि स्टेक होल्डर्स हेतु विकास खण्ड जेवर में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आहूत की गई। महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वालम्बन तथा बाल संरक्षण से सम्बंधित विभिन्न मुद्दो यथा लैंगिक समानता, बाल विवाह प्रतिषेध, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, पोक्सो अधिनियम बालिका शिक्षा एवं स्वास्थ के प्रति चर्चा की गई।

साथ ही विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा, स्पॉनसरशिप योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ब्लॉक बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न की गई, जिसमें बाल श्रम, भिक्षावृत्ती, बाल शोषण आदि विषयों पर प्रकाश डाला गया तथा आह्वान किया गया कि इस प्रकार के प्रकरणों को चाइल्ड लाइन 1098 को सूचित करें तथा जिम्मेदार नागरिक बनें।

यह भी देखे:-

80 वर्षीय किसान किसान महापंचायत ग्रेटर नोएडा से लापता, परिजनों ने मांगी मदद
Priyanka Gandhi Pratigya Yatra: 20 लाख सरकारी नौकरी देने सहित किए सात घोषणाएं, बोलीं- 'हम वचन निभाएं...
आईडीसी ने की ग्रेटर नोएडा में डी एम आई सी परियोजनाओं की समीक्षा, औद्योगिक आवंटनों पर दिया जोर
सामाजिक संस्था सर्वोदय ममता फाउंडेशन के द्वारा नन्ही मुन्नी स्कूल में पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी हुई वस्तुएं...
Lakhimpur Kheri Violence: राहुल गांधी ने बहन को हिरासत में लेने पर कहा- प्रियंका मैं जानता हूं तुम प...
स्‍कोडा ऑटो इंडिया 2024 में कीमतों में लगभग 2% की बढ़ोतरी करेगी
सबसे किफायती खर्च में योगी के यूपी में घर-घर पहुंचा नल से जल
नववर्ष को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था, एसीपी दीक्षा सिंह ने किया गौर सिटी मॉल औ...
खैरपुर में लीजबैक के 42 प्रकरणों की एसआईटी ने की जांच, किसानों से लिए साक्ष्य
UPDATE: निकाय चुनाव - लता (निर्दलीय) बिलासपुर नगर पंचायत चेयरमैन निर्वाचित
ट्रंप और ओबामा के बाद अब राष्‍ट्रपति बाइडन के साथ भी PM मोदी की पर्सनल केमिस्ट्री
कोई छात्र स्कूल से वंचित न रहे, ये देश की सबसे बड़ी सेवा होगीः सीएम योगी
Update : गौतमबुद्धनगर नगर निकाय चुनाव , जानिए दोपहर 1 बजे तक कितना रहा मतदान प्रतिशत
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पीडित के परिजनों के साथ मिलकर की DCP से मुलाकात
वॉकी-टॉकी से लैस होगी ग्रेनो प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग की टीम, गंदगी की शिकायतों को शीघ्र निस्त...
युवक को सांप ने काटा