सुंदर भाटी अनिल भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य नरेश तेवतिया की करोड़ों की संपत्ति जप्त

ग्रेटर नोएडा: कुख्यात माफिया सुन्दर भाटी/अनिल भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य नरेश तेवतिया की करोड़ों की सम्पत्ति जब्त की गयी है। नोएडा पुलिस द्वाराआ जारी प्रेस नोट-

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
🟥🟦🟥🟦

*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध की जा रही है लगातार कड़ी कार्यवाही।*

*पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट के समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध निरंतर स्तर पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । इसी के क्रम में आज दिनांक 12 दिसम्बर 2023 को पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतमबुद्धनगर द्वारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही के अंतर्गत थाना जेवर पुलिस के शासन द्वारा घोषित कुख्यात माफिया सुन्दर भाटी/अनिल भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य नरेश तेवतिया पुत्र गजेन्द्र सिंह उर्फ बिजेन्द्र नि0 ग्राम वीरपुरा थाना जारचा गौतमबुद्धनगर की सम्पत्ति जब्त की गयी है। जो गैंग संख्या आईएस -11 का संक्रिय सदस्य है। थाना कासना गौतमबुद्धनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 336/19 धारा 2(b)i,2(b)ii,2(b)iv, 2(b)vill, 2(b)xi व 2(b)xii / 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप (निवारण) 1986 से सम्बन्धित विवेचना थाना प्रभारी जेवर द्वारा सम्पादित की जा रही थी।

अभियुक्त नरेश तेवतिया उपरोक्त के द्वारा अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्ति की जब्तीकरण हेतु पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर आदेश के अनुपालन में थाना जेवर पुलिस द्वारा अभियुक्त नरेश तेवतिया का मकान स्थित गाँव वीरपुरा जिसकी कुल कीमत 1,07,85,200/- रूपये ( एक करोड सात लाख पिचासी हजार दो सौ रूपये ) को जब्त किया गया है ।*

*सम्पत्ति का विवरण-*
*अभियुक्त नरेश तेवतिया का मकान स्थित गाँव वीरपुरा जिसकी कुल कीमत 1,07,85,200/- रूपये ( एक करोड सात लाख पिचासी हजार दो सौ रूपये ) को जब्त किया गया है ।*

*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कड़ी कार्यवाही निरंतर स्तर पर जारी रहेगी ।*

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

यह भी देखे:-

यंग जेनरेशन के रूप में निवेशकों के लिए यूपी सबसे बड़ा बाजारः सीएम योगी
तीन तलाक पीड़िताओं पर यूपी सरकार का फैसला,
9/11 हमले में नहीं था ओसामा बिल लादेन का हाथ, आतंकियों की पैरवी में जुटा तालिबान
नॉन रेजीडेंसियल आवंटी जीएसटी में करा लें अपना पंजीकरण, पंजीकृत आवंटियों को खुद से ही आरसीएम के तहत ज...
गौतमबुद्ध नगर: भाजयुमो से दायित्व मुक्त मंडल अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
कपड़ों और कागज पर कम देर तक जिंदा रहता है कोरोना वायरस, IIT के वैज्ञानिकों के अनुसार जानें-कहां कितन...
चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स नोएडा चैप्टर की शुरुआत
अक्‍टूबर से घर बैठे मिलेगा Loan, सरकारी बैंक ला रहे हैं विशेष ऑफर
PM Modi Biden Meet : बाइडन ने किया मोदी का स्वागत, जानें किन मुद्दों पर क्‍या बात हुई
LPG Price: आम आदमी को लगा महंगाई का झटका, बढ़ गईं घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें, जानिए नया रेट
हाईकोर्ट : मनमाने तरीके से बंगलों पर कर्मचारी तैनात नहीं कर सकेंगे पुलिस अफसर
पंजशीर पर कब्जे का जश्न मना रहे तालिबानी, अब पूरे अफगानिस्तान पर हमारा नियंत्रण
पत्नी को तलाक़ लेकिन बच्चों को नही ,देखभाल करनी होगी- सुप्रीम कोर्ट, जानें पूरी खबर
होली पे घर आने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने दी ये जानकारी, इस तारीख़ से चलेंगी सभी यात्री रेलगाड़ी ।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया 5.5 लाख करोड़ का बजट
पानी को प्रसाद की तरह इस्तेमाल करना होगा -पीएम मोदी , लॉन्च किया जल जीवन मिशन मोबाइल ऐप