मेवाड़ में ‘गुणवत्ता अवधारणा’ पर एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित

गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया दिल्ली चैप्टर के सहयोग से गुणवत्ता अवधारणाओं पर आयोजित ३४वें चैप्टर सम्मेलन में 16 संस्थानों की 42 टीमों के 222 सदस्यों ने भाग लिया और प्रस्तुतीकरण के माध्यम से केस अध्ययन, सफलता की कहानियां अन्य संस्थानों, विद्यार्थियों और फैकल्टी से साझा की। इस मौके पर गेल इंडिया लिमिटेड कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर एमके तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि फ़ाइव एस से शुरू करके विभिन्न अवधारणाओं को आवश्यकता के अनुसार अपनायें। क्यूसीएफआई के सचिव डॉ. पुरोहित ने बताया कि क्यूसीएफआई दिल्ली चैप्टर के चेयरमैन जी. वेंकटरमणन का विजन है कि हम उन शैक्षणिक संस्थाओं तक पहुंचें जो भविष्य की पीढ़ी को तकनीक और बौद्धिक कुशलता के साथ विकसित कर रही हैं ताकि यह नई पीढ़ी भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाए।

कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्य अतिथि मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि हमारे मेवाड़ इंस्टीट्यूट का भी यही प्रयास है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान ही इतना सक्षम कर दिया जाए ताकि वह कॉरपोरेट वर्ल्ड में जाते ही चुनौतियों का सामना कर सकें। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने मेवाड़ संस्थान के समाज के लिये किये गये 25 वर्षों के योगदान का उल्लेख किया और भारत को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिये निरंतर किये जा रहे सुधार के प्रयासों की जानकारी दी। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्लेसमेंट हैड हर्षवर्द्धन शर्मा ने मेवाड़ के विद्यार्थियों की रोजगार संबंधी उपलब्धियों की जानकारी दी। सम्मेलन के चेयरमैन एवं चीफ़ ज्यूरी अनिरुद्ध कौशिक ने कहा कि हमें आज यहाँ से कुछ नया सीखकर जाना है।

उन्होंने चारों जजों संजीव भारद्वाज मिंडा, रेवती रमन सुब्रोस, सुनील कोहली बेल, सचिन गुप्ता टाटा पावर का परिचय दिया और कार्यक्रम की गतिविधियों की जानकारी दी। सम्मेलन में भागीदार मिंडा ग्रुप, टाटा पावर, संधार, जेएसडब्ल्यू, मदरसन, रूप पोलिमर, मेट्रो, एनटीपीसी, जेसीबी और कृष्णा मारुति आदि संस्थानों के प्रतिनिधियों को क्यूसीएफआई ने अवार्ड भी दिये। कार्यक्रम में मेवाड़ के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर मैनेजमेंट बोर्ड के सदस्य अर्पित महेश्वरी समेत मेवाड़ परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, रन फॉर यूनिटी का आयोजन
एनआईटी में हैकाथान 2022 के सॉफ्टवेयर एडिशन का शानदार आगाज
आईआईआईटी लखनऊ के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति , भारत के विकास में लाभकारी है 5 डी: राष्...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के पॉलिटैक्निक के विद्यार्थियों ने बनाया इलैक्ट्रिक वाहन
एपीजे इंटरनैशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
शारदा यूनिवर्सिटी एल्यूमिनी एसोसिएशन के नए मेंबर्स के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन
ज्ञान, संस्कृति और प्रतिभा का संगम: जेबीएम ग्लोबल स्कूल का वार्षिक उत्सव "गीता: द वे ऑफ लाइफ" का आयो...
लॉयड्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ
जरूरतमंद बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रही है दरियाँव आदर्श वंश शिक्षा समिति 
साइबर क्राइम में अपराधी दिखाई नहीं देताः दया शंकर सिंह, आइआइएमटी कॉलेज में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्...
जीबीयू का दक्षिण कोरिया के दो बौद्ध संस्थानों के साथ समझौता
ओलंपिक खेलों में दिख सकता है चौके-छक्के का रोमांच, आईसीसी ने उठाया ये बड़ा कदम
अभिव्यंजन-2024 जीबीयु का वार्षिक सांस्कृतिक फेस्टिवल का आगाज़ आज 22 नवम्बर को होगा
UNGA : दुनिया ने की विकास-व्यापार की बात, इमरान बोले- कश्मीर पर भारत का कब्जा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन