क्षितिज-2023 : ईशान एजुकेशनल इंस्टीटूशन्स कल्चरल फेस्ट का आगाज
आज दो दिवसीय ईशान एजुकेशनल इंस्टीटूशन्स, ग्रेटर नॉएडा का वार्षिक कल्चरल फेस्ट ‘क्षितिज-2023′ का उद्घाटन मुख्य अतिथि मो. आज़ाद, मुख्य संपादक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर – ‘जय हिन्द जनाब ‘ डेली न्यूज़ पेपर, संस्था के चेयरमैन डॉ . डी के गर्ग , श्री अनिल पांडेय – भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक, डीन डॉ एम्. के. वर्मा, ईशान आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुभान अली, ईशान लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम्. खैरूवाला ने दीप प्रज्जवलित और सरस्वती वंदना से किया |
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मो. आज़ाद जी ने कहा कि कल्चरल फेस्ट कम्पटीशन छात्रों के लिए अपने टैलेंट को शो करने के लिए अवसर है , छात्रों में कोई-न- कोई टैलेंट होता ही है और बिना झिझक के इस अवसर पर अपना पूरा टैलेंट शो करना चाहिए, भविष्य हेतु इस प्रकार के प्रोग्राम छात्र – छात्राओं को करियर बनाने में सहयोग करते है|
संस्था के चेयरमैन डॉ. डी. के. गर्ग जी ने संस्था के छात्रों और दिल्ली एनसीआर के कॉलेज से आये छात्रों का हौसला हफ्जाई करते हुए कहा कि – ‘ वर्ष 1998 में छात्रों के मल्टी – टैलेंट को देखते हुए क्षितिज का आयोजन किया गया था , अभी के माहौल में विभिन्न कोर्सों के छात्रों में डिफरेंट टाइप्स के टैलेंट होते हैं, कंप्यूटर और वी- फाइ का जमाना है; उद्योगों और कंपनी प्लेसमेंट में इस प्रकार का टैलेंट बहुत ही सहयोग करता है ; उन्होंने सभी को कल्चरल फेस्ट की शुभकामनायें दी |
गेस्ट ऑफ़ ऑनर श्री अनिल पांडेय, गीतकार ने छात्रों को अपने टैलेंट शो करने हेतु अग्रिम बधाई दी और कहा कि स्टेज फोबिया को ख़त्म करते हुए परफॉर्म करना है और अपना पूरा टैलेंट शो करने का अवसर है ; इस अवसर पर उन्होंने अपने लिखे फिल्मी गीत गाकर मंत्र मुग्ध कर दिया | उनके लिखे फिल्मी गीतों को शो भी किया गया | इस अवसर पर सभी को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया | प्रथम दिन दिल्ली – एनसीआर के 22 कॉलेजों के 450 छात्र-छात्राओं ने सोलो डांस, माइम, रंगोली, एड मैड शो, टैलेंट शो, ग्रुप डांस, सोलो डांस, सोलो सांग कम्पटीशन में भाग लिए | कल ब्रेन गेम , क्विज, स्ट्रीट प्ले, ग्रुप डांस , पोएट्री और फैशन शो कम्पटीशन का आयोजन 10.30 बजे से शुरू होगा |
संस्थान के चेयरमैन डॉ. डी. के. गर्ग जी सपरिवार, जेनरल सेक्रेटरी श्री ओ. पी. अग्रवाल जी
चेयरमैन डॉ. डी. के. गर्ग जी ने कहा कि –
इस अवसर पर आज के मुख्य वक्ता डॉ जैनेन्द्र शास्त्रीजी , आचार्या – नौयडा आर्य गुरुकुल ने सभी छात्रों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि हमें प्रतिदिन मर्यादित रह कर कार्य करना चाहिए, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्री कृष्ण, ऋषि मुनयों , देश के श्रेष्ठ जनों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए, देश को एक – जुट रख कर पठन – पाठन और धन उपार्जन करना चाहिए और दूसरों को भी ऐसी ही सन्देश देना चाहिए, पर्यावरण की रक्षा हेतु जीव-जंतुओं और वृक्ष की रक्षा और वृछा-रोपण करना चाहिए | इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागों के प्राचार्य , शिक्षकगण, छात्र गण उपष्ठित थे ।
