मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, तीन नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का आरोप

ग्रेटर नोएडा: शुक्रवार को बेनेट यूनिवर्सिटी में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जब किसानों कार्यक्रम स्थल की और कुछ किया तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया किसानों का आरोप है कि उनके तीन नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया।

अंसल बिल्डर एवं सर्वोत्तम बिल्डर के खिलाफ मांगों को लेकर दादरी क्षेत्र के आठ गांवों के किसान पिहले 55 दिनो से धरने पर बैठे है । उनका कहना है कि किसानो की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

किसानों को सूचना मिली थी कि 8 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ग्रेटर नोएड़ा डाबरा गाँव स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में आएंगे ।

किसानों ने ऐलान किया था कि वो मुख्यमंत्री  से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताना चाहते है जिसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहे अंसल प्रभावित किसानों ने ए.डी.एम. को ज्ञापन 07 दिसम्बर को सौंपा था । किसानों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने हमारे कई किसान नेताओं को 7 दिसम्बर की रात्रि को ही हाऊस अरेस्ट कर लिया। जिसमें मुख्य रूप से किसान नेता सुनील फौजी को बीटा 2 ग्रेटर नोएड़ा स्थित मकान पर और किसान नेता वीर सिंह भाटी रामगढ़ को उनके निवास पर किसान नेता यशपाल बी.डी.सी., जितेन्द्र भाटी भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति प्रदेश अध्यक्ष और किसान नेता सुरेश मास्टर जी को उत्तराखंड से आते हुए मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में और राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र चौधरी जी को ग्रेटर नोएड़ा उनके निवास पर।

ल गांव रामगढ़ ग्रेटर नोएड़ा में किसानो के धरने पर सैकड़ो किसान और महिलाओ का सुबह 10:00 बजे से ही आना लगा रहा।किसान नेता वीर सिंह भाटी के नेतृत्व में गांव रामगढ़ में सैकड़ो किसान एकत्रित होकर मुख्यमंत्री जी से मिलने के लिए कुच किया तो पुलिस प्रशासन ने किसानों को आगे नहीं बढ़ने दिया।

किसानों का कहना है कि बीजेपी सरकार में किसानों के साथ लगातार तानाशाही रवैया अपना कर किसानो की आवाज को दबाया जा रहा है जो सरासर नाइंसाफी है बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा दुखी है तो देश का अन्नदाता किसानों के हक में वादे और घोषणाएं तो सब हवा हवाई हैं आखिर यह सिलसिला कब तक चलता रहेगा और देखना समझना बाकी है जब तक आठो गांवों के किसानों को न्याय नहीं मिलेगा धरना जारी रहेगा।

किसानों का कहना है धरनारत किसान प्रदेश के मुखिया से मिलना चहाते है प्रशासन हमेश किसानो को कुचलना चहाता है जो किसी भी हाल में होने नहीं दिया जाएगा किसान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर अपने मुद्दो से हल कराना चहाते है जहा इसके लिए किसानो को एकत्र हो लखनऊ ही क्यो ना कुच करना पड़े। इस मौके पर घरना स्थल पर श्रीपाल प्रधान,जगदीश फौजी,महेंद्र प्रधान,विजयपाल भाटी प्रवक्ता,धर्मवीर भाटी,देविन्दर भाटी,गजेन्द्र भाटी,मोहित नागर, कुलदीप प्रधान,शमशाद खान,मोहम्मद सिराज, शिला, कमलेश,मीना चौधरी, कुनतेश और पूनम आदि।

यह भी देखे:-

एमिटी विश्वविद्यालय के पास लगी 30 से ज्यादा अवैध दुकानें ध्वस्त
Yamuna Authority (यमुना प्राधिकरण) फिर लाएगा एकमुश्त समाधान योजना, बकायेदारों को मिलेगी बड़ी राहत
लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओ की अंतिम सूची का प्रकाशन, डेढ़ लाख मतदाता बढ़े, जेंडर रेशियो 12 पॉइंट बढा,...
पीएम सूर्यघर योजना: 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, सोलर पर ₹78,000 तक सब्सिडी
रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया 2023 एक्स्पो के 16वें संस्करण का आयोजन 4 से 6 अक्टूबर से इंडिया एक्सपो मार्ट...
Ram Temple Ayodhya: राम मंदिर निर्माण के शिल्पकारों से भी संवाद करेंगे PM मोदी
ओएसएम ने  आईओटी इंटीग्रेटेड फोर डोर कॉस्मिक रूफ इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल म्यूज और इंडस्ट्री का पहला...
मुश्किल में किसान: 2019 में कर्ज के बोझ तले दबे 50 फीसदी से अधिक कृषि परिवार, हर एक पर 74121 रुपये क...
उ.प्र. रेरा ने आवंटी को कब्जे में विलम्ब के लिए ब्याज एवं इकाई का कब्जा दिलाया
रजिस्ट्री नहीं, तो कार्रवाई तय: 130 औद्योगिक प्लॉट आवंटियों पर यमुना प्राधिकरण की सख्ती
स्कूल समय में कटौती से नाराज अभिभावक डीएम से मिले, उठाईं पढ़ाई प्रभावित होने की चिंताएं
चीरसी गांव के सरकारी स्कूल में शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे ग्रेटर नोएडा
नव वर्ष उत्सव का हुआ शुभारंभ
ईस्टर्न पेरिफेरल को यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ने की बाधा हुई दूर, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
सामाजिक संस्था ह्यूमन टच फाऊंडेशन और इन्हरव्हील क्लब ग्रेटर नोएडा ने हर्सोल्लास के साथ मनाया शिक्षक ...