पंचकल्याणक महोत्सव का हुआ समापन, 18 फुट श्री 1008 भगवान महावीर की पद्मासन प्रतिमा की हुई स्थापना

ग्रेटर नोएडा: शुक्रवार को आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज संसघ 4 मुनिराजों के सानिध्य, ग्रेटर नोएडा,दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में चल रहे छह दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक भी मनाया गया।

महोत्सव में 18 फुट पद्मासन प्रतिमा श्री 1008 महावीर भगवान की और त्रिकाल चौबीसी (भूतकाल , वतर्मान और भविष्य काल) सहित 7 प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा किया गया और नये मन्दिर में स्थापित किया गया।
आचार्य निर्भय सागर महाराज के सानिध्य में आदिनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, मोक्ष गमन, ज्ञान कल्याणक और मोक्ष कल्याणक की पूजा हुई। साथ ही विश्व शांति महायज्ञ में आहुति दी गईं। आचार्य के सानिध्य में भगवान आदिनाथ को कैलाश पर्वत पर निर्वाण प्राप्ति, अग्नि कुमार देवों द्वारा अग्नि प्रज्ज्वलित कर नख क्रियाएं संपन्न की गईं। महोत्सव में सौंधर्म इन्द्र निकेश जैन,अंजलि जैन, कुबेर इंद्र अरूण जैन, नूतन जैन, यज्ञनायक लोकेश जैन ,मीनू जैन और अन्य 22 इन्द्र इन्दणी और लोकातिक देव,7 लोकान्तिक देव,10 अष्ट कुमारी और नीलान्जना बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

शाम को नये जिन मन्दिर में महाआरती 108 दीप द्वारा की गई जिसमें समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित हुए और प्रभु की भक्ति की ।

मिडिया प्रभारी प्रमोद जैन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव महासमिति दिगम्बर जैन समाज ग्रेटर नोएडा अमित जैन अध्यक्ष निकेश जैन कोषाध्यक्ष अंकुर जैन -पंचकल्याणक संयोजक मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 22 नवम्बर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 31 अक्टूबर 2024 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कायस्थ समाज ने किया भगवान चित्रगुप्त और कलम दवात का पूजन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
कल का पंचांग, 16 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 1  अक्टूबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
श्रीमद्भगवत कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष आदि कथाओं का वर्णन किया
कल का पंचांग 14 अक्टूबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 4 फ़रवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 6 जुलाई 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 11 नवम्बर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 1 जून 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 10 नवम्बर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 14 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 14 फ़रवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 28 जून 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 6 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त