लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

ग्रेटर नोएडा। एक महिला से लूट करके भाग रहे दो लुटेरों को थाना दादरी पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से महिला से लूटा गया बैग बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गये बदमाशों ने लूटपाट की कई घटनाएं करनी स्वीकार की है।

दादरी के एसएचओ रामसेन सिंह ने बताया कि बीती रात को ज्योति को कस्बे में खरीददारी करने गयी थी तभी दो बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि लूट करके भाग रहे दोनों बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाशों ने अपना नाम काले पुत्र सलीम व परवेज पुत्र नईम बताया। दोनों कटेहड़ा गांव के रहने वाले हैं।

एसएचओ ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के पास से महिला का लूटा हुआ बैग बरामद हुआ है। बैग में 1200 रूपए नगद व अन्य कीमती सामान था। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गये बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की हैं।

यह भी देखे:-

धारदार हथियार से हमला कर 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या
शातिर चोर गिरफ्तार
ईनामी हिस्ट्रीशीटर ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस कर रही थी सरगर्मी से तलाश
सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण के सामने संविदा कर्मी ने खाया जहर
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत
बुजुर्ग दम्पति को बंधक बनाकर लूटने वाले ईनामी डकैत गिरफ्तार
शातिर अन्तर्राज्य  चोर गिरोह का भंडाफोड़, सुनार समेत पांच गिरफ्तार 
जेवर पुलिस ने चाय पत्ती से भरे कंटेनर की चोरी का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
जिला प्रशासन ने चार पर लगाया गया गैंगस्टर
शातिर बदमाश गिरफ्तार
होली पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब को बड़ी खेप पकड़ी
शराब के नशे में पत्नी को पीटने का आरोप, पति गिरफ्तार
कॉलेज की साईट हैक करने का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
साइबर ठगी का पर्दाफाश: करोडों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर  में वकील की हत्या, सूरजपुर कोर्ट में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा 
सड़ी गली हालत में मिला शव , शिनाख्त में जुटी पुलिस