भगवान आदिनाथ का केवल ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया
ग्रेटर नोएडा: यहां के दिगम्बर जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। महोत्सव के पांचवें दिन भगवान आदिनाथ का केवल ज्ञान कल्याणक मनाया गया।
आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन करते हुए कहा श्रावक व मुनि का धर्म पवित्र होना चाहिए। जो श्रावक मन वचन कर्म से पवित्र होकर जैन मुनि को आहार देता है, वही श्रावक कालांतर में परमात्मा में विलीन हो जाता है। उत्तम कर्म करने वाला मनुष्य ही भगवान को आहार दान दे सकता है।
प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी आदरणीय श्री राकेश भैय्याजी (अलीगढ़-मण्डला) और सह प्रतिष्ठाचार्य राष्ट्रपति पदक विजेता पंडित सचिन जैन शास्त्री टेहरका (एम०पी०) अन्य आचार्यों ने दिव्य मंत्रोच्चार पूर्वक मांगलिक क्रियाओं से भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और इंद्र-इंद्राणियों ने देव-शास्त्र-गुरु की पूजन के साथ अष्ट द्रव्यों से भगवान की पूजा-अर्चना, स्मरण, ध्यान कर तप कल्याणक की पूजा की।
ज्ञान संस्कार विधि, भगवान आदिनाथ का समवशराण की रचना एवं दिव्य देशना में आचार्य श्री ने सभी श्रावकों की शंका का समाधान किया ।
आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज , ससंघ सभी मुनि राज ने मूर्ति को प्रतिष्ठित किया। पूजन के दौरान संगीतकारों ने भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया।
भजन सम्राट रूपेश जैन इंदौर *द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम* आयोजित किया गया है।
समाज के सभी सपरिवार इस भजन संध्या में प्रभु की भक्ति में झूमे नाचे
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मिडिया प्रभारी प्रमोद जैन ने बताया आज समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित हुए पी सी जैन,सुनील जैन, लोकेश जैन,शैलेन्द्र जैन,प्रतिक जैन, अक्षय जैन, संजीव जैन,चक्रेश जैन, विजय जैन,संदीप जैन ,अरुण जी दीपक जैन, अंजू जैन, ममता जैन, पूजा जैन, शिल्पी जैन, मधु जैन, निशु जैन , रीता जैन,सरोज जैन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे
दिगम्बर जैन समाज ग्रेटर नोएडा अमित जैन अध्यक्ष
निकेश जैन कोषाध्यक्ष अंकुर जैन-पंचकल्याणक संयोजक मौजूद रहे।
