दोस्त का एक्सीडेंट होने की सूचना देकर साइबर अपराधियों ने हज़ारों रुपए ठगा

नोएडा । थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 15 में रहने वाले एक व्यक्ति को अज्ञात साइबर ठगो ने फोन किया तथा कहा कि उनके दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है। वह अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित से ठगो ने उपचार के नाम पर 55 हजार रुपए अपने खाते में डलवा लिया।

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि सेक्टर 15 में रहने वाले हरीश शर्मा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया, तथा कहा कि उनके दोस्त रॉबिन शर्मा का एक्सीडेंट हो गया है ,और वह अस्पताल में भर्ती है। उनके उपचार के लिए 55 हजार रुपए चाहिए। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार ठगो ने अपने झांसे में लेकर उनसे अपने खाते में 55 हजार रुपए डलवा लिया। बाद में पीड़ित को पता चला कि उसके दोस्त का एक्सीडेंट नहीं हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

पुलिस ने पकड़ी गई लाखों की शराब को किया नष्ट
धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या
खबर का हुआ असर, सिपाही लाइन हाज़िर, जानिए क्या है पूरा किस्सा
अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के आरोप मे विभिन्न जगहों से पांच गिरफ्तार
दादरी पुलिस और आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्कर गिरफ्तार, 135 पेटी विदेशी शराब और ट्रक बरामद
बंद कमरे में मिली पति- पत्नी की लाश
चोरी के ट्रैक्टर ट्राली के साथ दो  गिरफ्तार
ईडी की बड़ी कार्रवाई, संजय भाटी और अन्य की करोड़ों रुपए की संपत्ति की अटैच
दुजाना गैंग के बदमाश की प्रॉपर्टी गैंगस्टर एक्ट में कुर्क
बिजनेसमैन पर हमला कर लाखों की लूट
चोरी की दुनिया की 'नैना' गिरफ्तार: फेस-1 पुलिस ने दबोची महिला चोर, मोबाइल-घड़ी-नकदी समेत सामान बरामद
अवैध गांजा सहित एक गिरफ्तार
एसटीएफ नोएडा के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर
कोर्ट ने बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का ममला दर्ज करने का दिया आदेश
ग्रेटर नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या
कंपनी मालिक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप