ईशान कॉलेज के छात्रों द्वारा विश्व शांति एवं पर्यावरण रक्षा हेतु महायज्ञ प्रारम्भ
ग्रेटर नोएडा: तीन दिवसीय सामवेद पर आधारित वैदिक महायज्ञ का प्रारम्भ ईशान कॉलेज के ग्रेटर नॉएडा प्रांगण में छात्रों, स्टाफ, मैनेजमेंट अधिकारिओं द्वारा किया गया |
इस सामवेद महायज्ञ को देवटा, मेरठ आर्यकन्या गुरुकुल के 5 कन्याओं एवं आचार्य-आचार्या के मार्ग दर्शन में तीन कुंडों में आयुर्वेद आधारित सामग्री एवं गौ घृत से हवन कराया जा रहा है, इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. डी. के. गर्ग जी सपरिवार, जेनरल सेक्रेटरी श्री ओ. पी. अग्रवाल जी सपरिवार, स्टाफ और वर्ष 2023-24 सेशन में एडमिशन लिए छात्रों और सीनियर छात्र – छात्राएं सम्मलित हुए |
चेयरमैन डॉ. डी. के. गर्ग जी ने कहा कि – यह यज्ञ विश्व शांति और पर्यावरण रक्षा हेतु छात्रों से कराया जा रहा है, नए BAMS छात्रों को भारतवर्ष की पौराणिक संस्कृति और परंपरा से रूबरू कराने हेतु और उनके स्वागत हेतु आयोजित किया गया है | यज्ञ हमें एकजुट और समृद्ध कराने में मार्गदर्शन करेगा, वौद्धिक क्षमता की वृद्धि भी करता है |
इस अवसर पर आज के मुख्य वक्ता डॉ जैनेन्द्र शास्त्रीजी , आचार्या – नौयडा आर्य गुरुकुल ने सभी छात्रों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि हमें प्रतिदिन मर्यादित रह कर कार्य करना चाहिए, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्री कृष्ण, ऋषि मुनयों , देश के श्रेष्ठ जनों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए, देश को एक – जुट रख कर पठन – पाठन और धन उपार्जन करना चाहिए और दूसरों को भी ऐसी ही सन्देश देना चाहिए, पर्यावरण की रक्षा हेतु जीव-जंतुओं और वृक्ष की रक्षा और वृछा-रोपण करना चाहिए |
इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागों के प्राचार्य , शिक्षकगण, छात्र गण उपष्ठित थे |