विराट- अनुष्का का स्टायलिश रिसेप्शन आमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली : क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की चर्चित ग्रैंड मैरेज बीते 11 दिसंबर को इटली में हो चुकी है । अब ये जोड़ा इस ख़ुशी में दो रिसेप्शन देने वाला है। पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को नई दिल्ली में होना है। हाल ही में रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आया।रिसेप्शन मुंबई और दिल्ली दोनों जगह होगा। फिलहाल दिल्ली के रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिसेप्शन ताज डिप्लोमैटिक एंक्लेव में होगा। इसमें विराट-अनुष्का के परिवार के सदस्य व करीबी मित्र शामिल होंगे। खासतौर पर यह रिसेप्शन विराट-अनुष्का के रिश्तेदारों के लिए होगा।
इसके बाद 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन होना है। जिसमे क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के तमाम सितारों के पहुंचने की उम्मीद है। बॉलीवुड से इसमें शाहरुख खान, आमिर खान शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा क्रिकेट की दुनिया से लगभग टीम इंडिया के सभी मौजूदा प्लेयर्स और सचिन, गांगुली जैसे बाकी सभी बड़े नाम शामिल होंगे। शादी से पहले ही ये खबर आई थी कि विराट ने सचिन तेंडुलकर और युवराज सिंह को खासतौर पर इटली वेडिंग के लिए इनवाइट किया है।
मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल होंगे। बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अामिर खान अौर सलमान खान को इनवाइट किया गया है।
विराट और अनुष्का ने पिछले साल ही मुंबई के वर्ली में नया लग्जरी फ्लैट खरीद लिया था। अब ये लगभग बनकर तैयार है। 34 करोड़ का ये घर बिल्डिंग के 35वें फ्लोर पर है।
दिल्ली रिसेप्शन के बाद ये नवविवाहित जोड़ा नए घर में शिफ्ट होगा। इसके बाद 26 दिसंबर को रिसेप्शन होगा। इस बीच दोनों फैमिली कोर्ट में मैरिज रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। इसके बाद विराट साउथ अफ्रीका टूर के लिए रवाना होंगे, जहां अनुष्का भी साथ जाएंगी। 5 जनवरी से पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। — रिपोर्ट : रोहित कुमार Grenonews.com