ग्रेटर नोएडा में जैन समाज में कल्याणक रथयात्रा निकाली गयी

ग्रेटर नोएडा। श्री दिगंबर जैन मंदिर बीटा-2, ग्रेटर नोएडा में जन्म कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मंगलवार को जन्म कल्याणक रथयात्रा निकाली गयी, यह जन्म कल्याणक रथ यात्रा बीटा-2 जैन मंदिर से शुरु हुई जो गामा-एक में पहुंचने पर रथयात्रा का भव्य स्वागत सुरेश चन्द, मुकेश, सुरेश जैन एकता जैन, सुषमा जैन के परिवार द्वारा किया गया, उसके बाद जगत फार्म,बीटा-वन, रेयान गोल चक्कर से होते हुए जैन मंदिर पर वापस पहुंची। बीटा-2 में 3 से 8 दिसंबर तक पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया है। समिति के मिडिया प्रभारी प्रमोद जैन ने बताया कि सुबह से ही श्रावक श्राविकाओं ने भगवान के कार्यक्रम किया गया। दूसरे दिन जन्म कल्याणक के महत्व को बताते हुए आचार्य 108श्री निर्भय सागर महाराज ने तीर्थकरों के जन्म का महत्व को बताया। जन्म कल्याणक के अवसर पर पंचकल्याण विधान किया तथा विश्व शांति के लिये महायज्ञ किया गया। शाम को महाआरती का सौभाग्य सौंधर्म इन्द्र निकेश अंजलि जैन ने परिवार को मिला और सौंधर्म इन्द्र द्वारा ताण्डव नृत्य किया गया। तीर्थंकर बालक को पालने में झुलाया गया। अष्ट कुमारियों एवं 56 कुमारियों ने तीर्थकर की माता के श्रृंगार किया। कार्यक्रम में अमित जैन अध्यक्ष,निकेश जैन कोषाध्यक्ष, अंकुर जैन -पंचकल्याणक संयोजक, प्रमोद जैन मीडिया प्रभारी, लोकेश जैन, शैलेन्द्र, प्रतिक जैन, अक्षय जैन, संजीव जैन,चक्रेश जैन, विजय जैन, संदीप जैन, अरुण जैन, सुनील जैन, दीपक जैन, सीमा जैन, शिल्पी जैन, अंजू जैन, मधु जैन, निशु जैन , रीता सरोज जैन एवं अन्य लोग शामिल रहे।

यह भी देखे:-

जी. डी. गोयंका में गुड फ्राईडे के उपलक्ष्य में प्रार्थना सभा का आयोजन
रामलीला कमेटी ने साइट 4 में किया हवन, पौधारोपण व राम मंदिर निर्माण में आंशिक सहयोग
उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन
आर्ट ऑफ लिविंग और AWHO गुरजिंदर विहार ने कराया सामूहिक रुद्र पूजा का भव्य आयोजन
कल का पंचांग, 24 अक्टूबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 5 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 26 नवम्बर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 10 जनवरी 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 25 नवम्बर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
महाअष्टमी पर ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में भव्य उत्सव – भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम
आज का पंचांग, 13 फरवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 18 जुलाई 2020, जानिए शुभ व अशुभ मूहुर्त
कल का पंचांग, 14 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था
कल का पंचांग, 2 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 8 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त