लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में एमएसएमई के द्वारा प्रबंधन विकास कार्यशाला का किया गया शुरुआत

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित लॉयड इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एमएसएमई के द्वारा पांच दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डिजिटल मार्केटिंग के उपयोगिता के विषय में विस्तृत चर्चा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में औद्योगिक उद्यमी समूह के दर्जनों उद्यमी भाग ले रहे हैं। आज के कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी कमिश्नर संजय कुशवाहा मौजूद रहे। संजय कुशवाहा ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उपभोक्ता की उपलब्धता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ज्यादा है तो उद्यमियों को अधिक से अधिक डिजिटल मार्केटिंग करना होगा।

लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर राजीव अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया और अपने संबोधन में बताया कि 21वॊ सदी तकनीक की है,इस तकनीक की सदी में हमें मार्केटिंग भी तकनीक के माध्यम से करना होगा, जितना अधिक से अधिक हम तकनीक का उपयोग करेंगे हमारी तरक्की ज्यादा होगी।

एमएसएमई के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद सुनील कुमार ने उद्यमियों को डिजिटल मार्केटिंग के कार्यशाला में प्रशिक्षण देने आए लोगों के बारे में विस्तार से बताया, कार्यशाला की महत्व और उपयोगिता के बारे में भी समझाया।

औद्योगिक उद्यमी समूह के महासचिव संजीव शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में बताया ” लगभग 50 अलग-अलग कंपनी से जुड़े हुए प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं ,लघु ,सूक्ष्म व मध्यम उद्योग से संबंधित लोग इस कार्यशाला में डिजिटल मार्केटिंग के उपयोग के बारे में सीखेंगे साथ ही कम लागत में आप अपने उत्पाद को वैश्विक परिदृश्य में किस तरीके से बेच सकते हैं उसके बारे में भी बताया जाएगा।

इस कार्यक्रम में धीरज अग्रवाल, पुनीत कौर ,अभिषेक जैन ,अमित उपाध्याय, प्रणव द्विवेदी, विशाल गोयल ,एसपी द्विवेदी ,अरुण श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

किसान आंदोलन : पीएम ने दिया संसद मे जवाब, कृषि बिल पे आ सकता है नया फार्मूला।
सिटी हार्ट में मनाया गया लोहरी पर्व
सड़क हादसे में होटल कर्मी की मौत
भीषण गर्मी में भी जारी है भाकियू का धरना
पीएम मोदी ने देश में शहरी विकास को नई दिशा व दिशा दी: राजनाथ सिंह
यमुना सिटी बनेगा उत्तर भारत का एआई-फिनटेक हब, 500 एकड़ में विकसित होगा हाई-टेक कॉरिडोर
यूपी रोडवेज की बस पलटी, ड्राईवर घायल
सेक्टर पी-3 RWA चुनाव : अध्यक्ष पद पर अमित भाटी और महासचिव पद पर हरेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध निर्व...
रविवार को राखी व मिठाई की दुकानों को खोलने के लिये व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन
माँ पन्नाधाय जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, 11 गुर्जर महिला प्रतिभाओं क...
आपका अपना आज़ाद मलिक चेयरमैन प्रत्याशी दादरी की ओर से धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज की की ...
सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्यक्षेत्र का हुआ बंटवारा , देखें सूची
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 128वीं बोर्ड में लिए गए निर्णय, ग्रेनो की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी फ...
भारतीय किसान यूनियन की होने वाली महापंचायत को लेकर बैठक
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ो लोगो ने कराई स्वास्थ्य जांच
GL Bajaj के Rotaract Club ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग खेली फूलों की होली, बंधी भावनाओं की डोर