विधायक नोएडा पंकज सिंह ने इंदिरा गांधी कला केंद्र नोएडा में “संपर्क स्मार्ट शाला स्मार्ट ब्लाक” कार्यक्रम का किया शुभारंभ

  • “संपर्क स्मार्ट शाला स्मार्ट ब्लाक” कार्यक्रम से बिसरख ब्लॉक के 120 राजकीय स्मार्ट स्कूलों को निजी स्कूलों से बनाया जाएगा बेहतर।
  • इस विशेष कार्यक्रम से बिसरख ब्लॉक के लगभग 18000 बच्चे होंगे लाभान्वित।

जनपद के राजकीय विद्यालयों में सीखने सिखाने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाने व शिक्षकों की क्षमताओं का विकास करने के उद्देश्य से आज डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग द्वारा संपर्क फाउंडेशन के सहयोग से इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर 6 नोएडा में “संपर्क स्मार्ट शाला स्मार्ट ब्लाक” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका नोएडा क्षेत्र के माननीय विधायक पंकज सिंह द्वारा विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर माननीय विधायक पंकज सिंह द्वारा 07 विद्यार्थियों को पुरस्कृत एवं पांच स्कूलों के प्रधानाचार्य को संपर्क टीवी सेट का वितरण तथा संपर्क ब्रोशर का विमोचन किया गया।

माननीय विधायक पंकज सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि “संपर्क स्मार्ट शाला स्मार्ट ब्लाक” कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के राजकीय विद्यालयों में एक ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक बच्चा नवाचारों की मदद से अपनी प्राथमिक शिक्षा को पूरी कर सके। इन नवाचारों को प्रत्येक विद्यालय, प्रत्येक शिक्षक और प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाना, जिससे शिक्षण की पूरी प्रक्रिया तथा शिक्षण के तौर तरीके, शैक्षणिक टूल्स आदि का प्रयोग करते हुए बच्चों के समग्र विकास को बढ़ाया जा सके।

इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शिक्षा विभाग एवं संपर्क फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “संपर्क स्मार्ट शाला स्मार्ट ब्लाक” कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा में सीखने सिखाने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाया जा सकेगा एवं शिक्षकों की क्षमताओं का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को जनपद में आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग एवं संपर्क फाउंडेशन को पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि “संपर्क स्मार्ट शाला स्मार्ट ब्लाक” कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा में सीखने सिखाने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाने एवं शिक्षकों की क्षमताओं का विकास किया जा सके।

कार्यक्रम के अवसर पर संपर्क फाउंडेशन के संस्थापक विनीत नायर ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए संपर्क स्मार्ट शाला स्मार्ट ब्लाक कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बिसरख ब्लॉक के 120 राजकीय स्कूलों को कवर किया जाएगा, जिससे लगभग 18000 बच्चे लाभान्वित होंगे। टीएलएम/संसाधनों और शिक्षाशास्त्र/पेडागाजी पर 150 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बिसरख ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में 75 विद्यालयों के लिए टीवी सेट, 120 स्कूलों के लिए संपर्क टीवी डिवाइस, प्रत्येक स्कूल के लिए गणित और अंग्रेजी किट ऑडियो बॉक्स सहित, शिक्षकों के लिए संपर्क स्मार्ट शाला एप्लीकेशन, शिक्षकों के लिए 500 पाठ योजनाएं, पाठ पर आधारित 1100 वीडियो, टीएलएम पर आधारित 450 गतिविधियां, पाठ वार, विषय वार एवं कक्षा वार 2000 वर्कशीट, असेसमेंट केबीसी की तर्ज पर संपर्क दीदी के 3000 सवाल प्रश्न, भविष्य में कक्षा 6-8 के लिए विज्ञान विषय पर आधारित गाने तथा परीक्षण वीडियो तथा शिक्षकों के लिए संसाधन पुस्तक उपलब्ध करायी जाएगी।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी गण तथा संबंधित अधिकारियों, प्रधानाचार्यो, अध्यापकगणों एवं विद्यार्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी देखे:-

रयान इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस का जश्न: 'हर घर का दिल' बना कार्यक्रम, मॉम एंड मी रैंप वॉक ने लूट...
CBSE 10th Result 2023: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.12 रहा पास प्रतिशत
जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च संस्थान ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
जीवन में स्वावलंबन को अपनाए युवा : डॉ विश्वास त्रिपाठी
सेंट जोसफ विद्यालय में मनाया गया जन्मोत्सव
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के डॉ. आनंद प्रताप सिंह को इनोवेटिव साइंटिस्ट अवार्ड
महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
आईआईएमटी कॉलेज और पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के बीच शैक्षणिक साझेदारी पर बनी सहमति
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में एचआर कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन
AQUAQUEST 2019 was held at Ryan International School
वियतनामी विद्वान थीच ह्यू फूक का गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन संकाय का दौरा
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में चिकित्सा मनोविज्ञान के कार्यक्रम को मिली मान्यता
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के हिन्दू अध्ययन केंद्र में एमए इन हिन्दू स्टडीस प्रोग्राम मे प्रवेश प्रारं...
जापान जाएंगी यूपी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बेटियां, जापान के सकूरा साइंस हाई स्कूल प्रोग...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने पहली बार 'नेक्स्टजेन डिफेंस टेक्नोलॉजी' वेबिनार का आयोजन किया