रणदीप भाटी गैंग के सदस्य की करोड़ों की प्रॉपर्टी जप्त
ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस की गुंडो माफियाओं पर कार्यवाही लगातार जारी, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर कुख्यात रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य ब्रजनंदन की 23 करोड़ रुपये की संम्पत्ति को किया कुर्क,जनपद मथुरा के तहसील छाता में स्थित दो आवासीय प्लॉट को किया कुर्क।
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
🟥🟦🟥🟦
*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध की जा रही है लगातार कड़ी कार्यवाही।*
*पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट के समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध निरंतर स्तर पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । इसी के क्रम में आज दिनांक 04 दिसम्बर 2023 को पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतमबुद्धनगर द्वारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही के अंतर्गत थाना जारचा पुलिस के शासन द्वारा घोषित कुख्यात माफिया रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य बृजानन्द पुत्र भीम निवासी ग्राम तिगांव थाना तिगांव जनपद फरीदाबाद हरियाणा जो गैंग संख्या आईएस -298 का संक्रिय सदस्य है उक्त अभियुक्त पर जनपद के कई थाने मे अभियोग पंजीकृत है के विरूद्ध अब तक की सबसे बडी कार्यवाही मु0अ0सं0 1405 /2019 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986, चालानी थाना- दादरी गौतमबुद्धनगर की अचल सम्पत्ति गांव मोजा कोसी कला नई आबादी ईदगाह एरिया तहसील छाता जनपद मथुरा मे अवस्थित 2 आवासिय प्लाट भूमि जो लगभग 3757.58 वर्ग मीटर जमीन को दिनांकित आदेश 30.11.2023 के राज्य स्रकार के हित मे जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । सम्पत्ति की कीमत 236471024 रुपये है*
*सम्पत्ति का विवरण-*
गांव मोजा कोसी कला नई आबादी ईदगांव एरिया व पैठ एरिया तहसील छाता जनपद मथुरा मे अवस्थित 2 आवासिय प्लाट भूमि लगभग 3757.58 वर्ग मीटर जमीन , सम्पत्ति की कीमत 236471024 रुपये है
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कड़ी कार्यवाही निरंतर स्तर पर जारी रहेगी ।
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*
