घट यात्रा के साथ जैन मन्दिर ग्रेटर नोएडा में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज

ग्रेटर नोएडा: आज 3 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा बीटा -2 जैन मन्दिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज घट यात्रा के साथ हुआ।

कार्यक्रम श्री चंद्रवीरांचल दिगंबर तीर्थ क्षेत्र बीटा 2, ग्रेटर नोएडा में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।

प्रमोद जैन, मिडिया प्रभारी, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव महासमिति, ग्रेटर नोएडा ने बताया कि आज का यह महोत्सव कार्यक्रम आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में मनाया गया।

सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर जी पर दर्शन करने के लिए तांता लगा रहा । सभी ने सामूहिक रूप से सुबह श्रीजी का अभिषेक , शांति धारा, फिर घट यात्रा महिलाओं द्वारा 108 कलश लेकर निकाला गया, जो बीटा 2 जैन मन्दिर से रेयान गोल चक्कर होते हुए बीटा 2 के एफ ब्लॉक होती हुई वापस जैन मन्दिर पहुंची। उसके बाद पंडाल का शुद्धिकरण किया गया ।

साथ ही ध्वजारोहण और मण्डप का उद्घाटन किया गया।
उसके बाद सभी इंद्र इंद्राणियों का शुद्धिकरण हुआ और विधान द्वारा सभी देवों को आगमन के लिए प्रार्थना की गई। पहले दिन का पंचकल्याणक सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
शाम को 7 बजे महाआरती की गई। रात 8 बजे सौधर्म इन्द्र का दरबार लगा, जिसमें सभी इंद्र और इंद्राणीयों ने भाग लिया । अष्ट कुमारियों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथ ही भगवान की गर्भ कल्याणक कार्यक्रम का मंचन किया गया।

इस मौके पर समाज के अध्यक्ष अमित जैन, मंत्री नीरज, कोषाध्यक्ष निकेश, संयोजक -अंकुर जैन, प्रमोद, सुनील, प्रशान्त, दीपक, संजीव, विजय, चक्रेश, प्रतिक,अक्षय, जैन और जैन महिला मण्डल के अध्यक्ष -ममता जैन मंत्री – अंजु जैन ,कोषाध्यक्ष – अंजलि जैन और अन्य सदस्यों सीमा, शिल्पी, सुनिता, कुमकुम, कविता,पूजा, इंदू, श्रद्धा, रीना, अंजलि, अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए और सभी कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह भी देखे:-

दीपावली पर मूर्तियों के बजाय चित्रों से करें गणेश-लक्ष्मी की पूजा: पर्यावरण प्रेमी ओम रायज़ादा की अपी...
ग्रेटर नोएडा में 29 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा समारोह का आयोजन : कलम दावात की होगी पूजा
आज का पंचांग , 23  जुलाई 2020 , जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त 
योगी बनो उपयोगी बनो सहयोगी बनो : आचार्य अशोकानंद जी महाराज
कल का पंचांग, 28 फ़रवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 28 अक्टूबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
हरिप्रबोधिनी एकादशी एवं तुलसी विवाह, जानिए कैसे करें   
ग्राम दुजाना में शारद दुलर्भ अखण्ड यज्ञ का होगा आयोजन
आज का पंचांग, 2 नवंबर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
पंचशील रामलीला महोत्सव में बल कलाकारों ने किया अद्भुत मंचन 
कल का पंचांग, 20 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा सेक्टर 36 में भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
कल का पंचांग, 23 जुलाई 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 16 जुलाई 2020
कल का पंचांग, 3  अक्टूबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 22 फरवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त