डीएम मनीष कुमार वर्मा ने प्राथमिक पाठशाला का किया औचक निरीक्षण

  • डीएम मनीष कुमार वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय नगला शरीफ खां का किया औचक निरीक्षण, सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
  • विद्यालयों में साफ-सफाई पर रखा जाए विशेष फोकस, सभी मूलभूत सुविधाएं मानकों के अनुरूप रहे सुदृढ़: डीएम

जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में सभी सुविधाएं एवं बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तहसील जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करने के उपरांत प्राथमिक विद्यालय नगला शरीफ खां का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला अधिकारी ने इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य/अध्यापकगणों को निर्देश दिए कि स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं को सभी मूलभूत सुविधाएं एवं शिक्षा मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाए साथ ही उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच करते हुए अध्यापक गणों को निर्देश दिये कि बच्चों की उपस्थिति पर विशेष फोकस रखा जाए और जो बच्चा नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रहा है, अध्यापक गण स्कूल के उपरांत ऐसे बच्चों के घर जाकर फीडबैक ले की बच्चा स्कूल क्यों नहीं आ रहा और उनके अभिभावकों को बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए जागरूक करें। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सन्तोषजनक पायी गयी।

जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में साफ सफाई एवं शिक्षा की गुणवत्ता एवं अवकाश सम्बन्धी नियमों का अनुपालन किये जाने एवं स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

आईएएस  बनना चाहते हैं आईसीएसई बोर्ड के टॉपर ओम पाठक 
ALMA- MUN COURSE RYAN INTERNATIONAL SCHOOL, GREATER NOIDA
कोरोना से बचाएगा टीका: वैक्सीन न लेने वाले डेल्टा स्वरूप का हो रहे गंभीर शिकार
गौतमबुद्ध नगर की शिक्षिका को मिला राष्ट्रीय विधा विभूति सम्मान
केंद्रीय बजट 2026-27 स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक को देगा नई गति : कुलपति राणा प्रताप सिंह
एकेटीयू जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2023 में जीएल बजाज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, जीते पदक
जिम्स (GIMS ) में"नैतिकता संगोष्ठी" श्रृंखला  की वर्षगांठ , "चिकित्सा शिक्षा में नैतिकता" पर सेमिनार...
उमा  पब्लिक स्कूल सूरजपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह 
जेम्टेक स्कूल ऑफ लॉ में मनाया गया मानवाधिकार दिवस
विश्व स्वास्थ्य संगठन: कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर वैज्ञानिकों की जांच में चीन का अड़ंगा 
67th National Film Awards: रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के और कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
ऑक्सफोर्ड स्कूल में संविधान निर्माण का हुआ मंचन
अरुणाचल प्रदेश: फिर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, एलएसी पर घंटों रहा तनाव
Covid mahamari के दौरान रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा खास फायदा, आ गया ऑर्डर
शारदा विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी और फैशन शो का हुआ आयोजन
नोएडा: रयान स्कूल के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन, जानिए क्यों