मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

  • – सीएम ने की देश व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना
  • – अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री ने ली जानकारी 
  • – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन राम मंदिर का किया निरीक्षण

अयोध्या, 2 दिसम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पहुंचकर हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राम मंदिर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और अपर मुख्य सचिव एस पी गोयल ने भी रामलला एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री जी का दिसंबर माह का पहला दौरा है। पिछले महीने मुख्यमंत्री ने तीन बार रामलला एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया था। इससे पहले मुख्यमंत्री 9 नवम्बर को कैबिनेट बैठक में शामिल होने अयोध्या आए थे, तब मंत्रियों के साथ उन्होंने दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन किया था। पुनः मुख्यमंत्री 11 नवम्बर को दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसके अगले दिन उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किये थे।

यह भी देखे:-

Lakhimpur Kheri Violence: राहुल गांधी ने बहन को हिरासत में लेने पर कहा- प्रियंका मैं जानता हूं तुम प...
किसान से रिश्वत मांगने पर सदर तहसील का कानूनगो निलंबित
शादी अनुदान योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब अभिभावकों की पुत्रियों की शादी के लिए दिया जा रहा ...
कलक्ट्रेट पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने फ़हराया तिरंगा, कहा जनसेवा अधिकारियों, कर्मचारियों का होना चाह...
स्‍वच्‍छता के नाम पर पूर्व की सरकारें करती रहीं मजाक-पीएम मोदी
ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी आग: एक युवक की जिंदा जलकर मौत, ठंड से बचने को ग्रामीणों ने जलाई थ...
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, घने कोहरे के चलते दर्जन भर गाड़ियां आपस में टकराई, कई घायल
गौड़ सिटी गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया
आईआईएमटी में होनहार छात्रों को किया सम्मानित
आज 17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा पेंशनर दिवस का आयोजन
नोएडा में विजयदशमी की रही धूम ,  कहीं  हुआ रावण दहन तो कहीं मां दुर्गा का विसर्जन,तो कहीं सिंदूर खेल...
गौतमबुद्ध नगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जानिए 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत
श्री बालाजी मानव सेवा समिति  तत्वाधान में  धूम धाम से मनाई गई हनुमान जयंती, पांच कुंडीय महायज्ञ व भं...
देशभक्ति गायन, वादन और नृत्य से  द गुरुकुल म्युजिकोलॉजी के बच्चों ने बांधा समां, एडीसीपी अशोक कुमार ...
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विधानसभा में उठाया नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो विस्तार का मुद...
डीएम सुहास एल वाई का निर्देश, कावड़ यात्रा मार्ग पर नहीं होगी शराब और मीट की बिक्री