दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 मोटरसाइकिलें बरामद
ग्रेटर नोएडा । थाना बीटा- दो पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 16 मोटरसाइकिलें बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वाहन चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा’ दो पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर पवन पुत्र सुंदर तथा शिव पुत्र रामस्वरूप को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इनका एक साथी सचिन फरार है। अपर उपायुक्त में बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की गई 16 मोटरसाइकिलें बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उनकी गिरफ्तारी एच्क्षर चौकी के पास से हुई है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वह लोग राष्ट्रीय राजधानी से वाहन चोरी करने के बाद उसके फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचते हैं। पुलिस इनके गैंग के अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
