हत्या के मामले मे दो लोगों को आजीवन कारावास,संदेह के लाभ पर दो हुए बरी

नोएडा : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के रायपुर गांव में वर्ष 2013 में हुए एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दो लोगों को न्यायालय ने दोषी पाते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि दो लोगों को संदेश के आधार पर बरी कर दिया गया है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता नितिन त्यागी ने बताया कि अपर सत्र एवं न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) प्रथम की कोर्ट में चल रहे मुकदमे में न्यायालय ने सोनू उर्फ सूरज चौहान पुत्र राजपाल चौहान को तथा राजपाल चौहान पुत्र पदम सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इन्हें 20-20 हजार रुपए का आर्थिक दंड भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी कुलदीप चौहान तथा जितेंद्र चौहान को संदेह का लाभ देते हुए न्यायालय ने बरी कर दिया है।

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई वर्ष 2013 को आकाश चौहान ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता पालेराम उम्र करीब 52 वर्ष को घर में घुसकर राजपाल चौहान, कुलदीप चौहान, सोनू चौहान तथा जितेंद्र चौहान ने गोली मार कर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया, तथा उनके खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दायर की। इस मामले की विवेचना बाद में सीबीसीआईडी से करवाई गई। न्यायालय ने दोनों पक्षों के गवाहों के बयान और वकीलों के जिरह सुनने के बाद इस मामले में 30 नवंबर को अपना आदेश जारी किया। जिसमें दो लोगों को सजा सुनाई गई तथा दो लोगों को दोष मुक्त किया गया।

यह भी देखे:-

21 वकीलों ने किया नामांकन, बार चुनाव 2024-25 की सरगर्मी तेज
शीत लहर/ठंड के समय "क्या करें व क्या ना करें" को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी की गई जारी।
UPDATE: साइट टॉवर की लिफ्ट गिरी, नौ घायल
बुजुर्ग की धारदार हथियार से निर्मम हत्या
चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग पर गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने मनाया जश्न
इस हिस्ट्रीशीटर को महीनों से तलाशरही थी पुलिस, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
नोएडा : शातिर भूमाफिया गिरफ्तार
किसान एकता संघ ने किया संगठन का विस्तार, विपिन कसाना बने जिला सचिव युवा
लखीमपुर खीरी हिंसा : आशीष मिश्र की कोर्ट में आज पेशी, कचहरी में फोर्स तैनात
नरेंद्र गिरि मौत मामला: सीबीआई की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया, आज होगी पूछताछ
पुलिस की गोली से घायल हुआ ईनामी बदमाश
अदालत को गुमराह करने के आरोप में गैंगस्टर रवि काना पर मुकदमा, फर्जी दस्तावेजों का हुआ खुलासा
घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़
अपार्टमेंट के 12 वीं मंजिल से गिरी युवती की मौत
हर्ष फायरिंग के दौरान बच्चे की जान लेने वाले गिरफ्तार
बिसरख पुलिस ने चोरों का पर्दाफाश, लाखों की ज्वैलरी और नगद बरामद