जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जिले में कैंसर हॉस्पिटल के स्थापना की मांग की

  • “गौतमबुद्धनगर में राजकीय कैंसर हॉस्पिटल की स्थापना के लिए, नियम 51 के तहत उत्तर प्रदेश विधानसभा में ध्यानाकर्षण कराते हुए सरकार से वक्तव्य दिए जाने की मांग की”
  • “सरकारी कैंसर हॉस्पिटल की स्थापना के लिए विधायक धीरेन्द्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर भी आग्रह किया “

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बढ़ती आबादी और यहां के नागरिकों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किए जाने के लिए जनपद गौतमबुद्धनगर में सरकारी कैंसर हॉस्पिटल की स्थापना के लिए पहल शुरू कर दी है। कल दिनांक 29 नवंबर 2023 को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात के दौरान एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि “एनसीआर क्षेत्र में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तथा आस-पास सरकारी कैंसर हॉस्पिटल और समय पर उपचार न मिल पाने की वजह से लोग असमय काल कवलित हो रहे हैं। साथ ही आर्थिक क्षति को भी नुकसान पहुंचता है, इससे आम आदमी आर्थिक बोझ सहन नहीं कर पता है।”

ज़ेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि “जनपद गौतमबुद्धनगर विकास की दृष्टि से बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है और फ़िल्म सिटी भी प्रस्तावित है। इसलिए हमें यहां विकास के साथ-साथ यहां के निवासियों और श्रमिकों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करनी होंगी।”

साथ ही आज उत्तर प्रदेश विधान सभा के माध्यम से भी विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गौतम बुद्ध नगर में सरकारी कैंसर अस्पताल की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट कराए जाने के लिए नियम 51 के तहत व्यक्तव्य दिए जाने की मांग की है।
कल दिनांक 29 नवंबर 2023 को माननीय मुख्यमंत्री जी को दिए गए पत्र की छायाप्रति सुलभ संदर्भ हेतु प्रेषित की जा रही है।

यह भी देखे:-

गलगोटियास विश्वविद्यालय ने ऑल इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स (एआईयूजी) प्रतियोगिता में जीते तीन मैडल
पारदर्शिता व शुचिता से कृषकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संकल्पित है योगी सरकार
जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
पब में हुई मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार
यमुना प्राधिकरण : ड्रा के जरिये किसानों को दिए गए भूखंड
नोएडा एयरपोर्ट परिसर में बनेगा नियाल का बनेगा कार्यालय
उत्तरप्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) में जन भागीदारी के लिए डीएम ने आरडब्लूए व मीडिया के साथ की बै...
प्रधानमंत्री को अमेरिका जाने की अनुमति कैसे मिली - दिग्विजय सिंह , उन्होंने तो कोवाक्सिन ली थी
नवंबर में कार्य करना शुरू कर देगा मल्टी माडल कार्गो हब
सोशल मीडिया पर छाए सीएम योगी, इंस्टाग्राम पर 70 लाख के पार हुए फॉलोअर्स
उ.प्र. रेरा ने 21 शिकायतों की ऑनलाइन सुनवाई में प्रोमोटर्स को उपस्थित होने के लिए सार्वजनिक सुचना जा...
कुणाल हत्याकांड को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिले सपाई
यूपी: आजादी के बाद से इस गांव में नहीं हुआ विद्युतीकरण, दिवाली पर प्रशासन ने लगवाए जेनरेटर
ग्रेटर नोएडा में गैस इंडिया एक्सपो 2024 कल 4 जुलाई से शुरू
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
शुभ कर्मन फाउंडेशन ने ग्रेटर नोएडा में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश