जिला प्रशासन ने की ग्रेट वेनिस मॉल पर बड़ी कार्रवाई, बंद हुआ टाइगर 3 का शो
ग्रेटर नोएडा : जिला प्रशासन ने जिले के सबसे बड़े मॉल पर करवाई की है। दरअसल, जिले के सबसे चर्चित मॉल ग्रेट ग्रैंड वेनिस के सिनेमा हाल को सील कर दिया गया है। प्रशासन की तरफ से बीते कई दिनों से मॉल को नोटिस भेजा जा रहा था। लेकिन, मॉल की तरफ से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं हो रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेट ग्रैंड वेनिस मॉल पर 2 करोड़ रुपए का बकाया था। जिसको मॉल की तरफ अदा नहीं किया जा रहा था। इसीलिए जिला प्रशासन ने आज मॉल के सिनेमा हाल को सील करने की करवाई की है। बताते चलें कि जिस समय अधिकारी मॉल में पहुंचे उस वक़्त सिनेमा हॉल में टाइगर 3 फ़िल्म दिखाई जा रही थी। चलती फ़िल्म को बंद करवाकर अधिकारियों ने सिनेमा हॉल पर ताला लगा दिया।