नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

नोएडा । थाना फेस वन क्षेत्र के सेक्टर 95-ए के पास बड़े नाले में एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना फेस वन पुलिस ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 95-ए के पास बड़े नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला की मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

यह भी देखे:-

मेरठ में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या केतार ग्रेटर नोएडा जेल से जुड़े
नाले में अज्ञात शव मिलने से ईलाके में सनसनी
कंबोडिया में बैठे चीनी चला रहे है साइबर ठगी का गैंग, पकड़े गए
एटीएम बूथ से लाखों की लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
रेकी कर चोरी करने वाले दो इनामी गिरफ्तार
नहर में मिला अज्ञात महिला का शव
एनकाउंटर में घायल हुआ चेन स्नैचर, काफी  दिनों से तलाश रही थी पुलिस
 सिपाही ने पत्नी से की सरेआम मारपीट , दहेज़ उत्पीड़न का लगा आरोप 
इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ बना नक्सली
थाना फेस 3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, हज़ारों की नकदी और ताश की गड्डी बरामद
सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
UPDATE : दो सगे भाइयों के मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार
दो युवक गायब, ग्रामीणों ने लगाया जाम
थाना इकोटेक-3 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांटेड चल रहे तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
घर में घुस कर दो युवकों को पीटा, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप