युवती की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप नगदी और कीमती सामान चोरी

नोएडा। थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 75 स्थित
पेक्ट्रम माल के पास से अज्ञात बदमाशों ने एक युवती की कार का शीशा नोड़कर उसमें रखा हुआ लैपटॉप, टैबलेट, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बताया कि पलक वाष्णेय पुत्री रविंद्र वाष्णेय निवासी स्टेलर जीवन अपार्टमेंट ग्रेटर नोएडा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 24 नवंबर को अपने पिता के साथ स्पेक्ट्रम माल गई थी। उन्होंने अपनी कार मॉल के सामने खड़ी की, तथा माल के अंदर खरीदारी करने चली बाई। जब वह लौट कर आई तो उन्होंने देखा कि अज्ञात चोरों ने उनकी कार के पीछे का शीशा तोड़कर उसमें रखा हुआ उनका कीमती लैपटॉप लैपटॉप चार्जर, एक टैबलेट, पर्स में रखे हुए 2400 रूपए नगद तथा फ्लैट की चाबी और अन्य दस्तावेज चोरी कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

फूड कंपनी के वैन चालक से लूटपाट करने वाले चार बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोल...
विभिन्न जगहों से तीन वाहन चोरी
परिवार को नशीला पदार्थ खिला बहू फरार, चार की हालत बिगड़ी  
लूट चोरी हत्या के प्रयास में फरार ईनामी  बदमाश पोलिस एनकाउंटर में घायल 
बुजुर्ग को टक्कर मारने वाली ऑडी कार दिल्ली से हुई बरामद, चालक की तलाश जारी
एसटीएफ नोएडा की कच्छा बनियान गिरोह से हुई मुठभेड़, ईनामी बदमाश को लगी गोली, चार गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
ओप्पो के सुरक्षा गार्ड के हत्यारे पर लगा एनएसए
दनकौर पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा
ग्रेटर नोएडा में मारा गया एक लाख का ईनामी बदमाश, UP STF व बिसरख पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया
बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार
सवारी बन ऑटो में बैठे बदमाशों ने की चालक से लूट
पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, लाखों के जेवरात व नगदी बरामद
चोरी के ट्रैक्टर ट्राली के साथ दो  गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : फ़्लैट के अंदर माँ -बेटी की की निर्ममता से हत्या
गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर लुटेरा गिरफ्तार