सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब: सीएम योगी

  • – मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले पत्रकारों से की बातचीत
  • – सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की अपील, सदन की गरिमा बनाए रखने में दें अपना योगदान

प्रदेश के समग्र विकास, लोककल्याण, जनहित से जुड़े मुद्​दे एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए हम विधानमंडल की कार्यवाही में चर्चा-परिचर्चा के लिए तैयार हैं। इसके लिए सभी दलों के सदस्यों से सार्थक चर्चा के लिए आह्वान किया गया है। साथ ही सरकार सभी दलों के सदस्यों के उनके सवालों के जवाब देने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। सरकार डेवलपमेंट एवं उत्तर प्रदेश से जुड़े सभी मुद्​दों पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानभवन के गेट नं. 8 के पोर्टिको पर विधानसभा के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले मीडिया बंधुओं से बातचीत के दौरान कहीं। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

सत्र में अनुपूरक बजट के साथ विधायिका के लंबित कार्य होंगे पूरे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया बंधुओं से बातचीत के दौरान कहा कि सदन आम जनमानस से जुड़ी समस्याओं को रखने एवं इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का महत्वपूर्ण मंच है। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सदस्य आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रख करके सदन को स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा का केंद्र बनाएंगे। साथ ही सार्थक चर्चा के माध्यम से विधायिका को और पुष्ट करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सत्र में अनुपूरक बजट के साथ विधायिका के लंबित कार्य पूरे होंगे। पिछले साढ़े छह वर्षों में विधान मंडल ने गरिमापूर्ण तरीके से संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली को पुष्ट करते हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा को आगे बढ़ाने में नई सफलता प्राप्त की है, जो लोकतंत्र की सच्ची भावनाओं के प्रतिनिधित्व को दर्शाता है। यह लोगों के बीच कौतुहल और आश्चर्य का विषय बना हुआ है। मेरी विशेष रूप से विपक्षी दलों के सदस्यों से अपील है कि पूरे देश के अंदर सदन में गरिमापूर्ण तरीके से चल रही परिचर्चा को बनाए रखने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी है। ऐसे में हम सदन की गरिमा को बनाए रखने में अपना याेगदान दें।

विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार जनहित, डेवलपमेंट, लोककल्याण एवं प्रदेश से जुड़े अन्य सभी मुद्​दों पर चर्चा परिचर्चा को तैयार है। विपक्ष के हर प्रश्न का जवाब देने के लिए सरकार तैयार है। हम पूरी तैयारी के साथ सदन में मौजूद रहेंगे। सीएम योगी ने कहा कि विधानमंडल की इस कार्यवाही के पहले दिन के अवसर पर सभी सदस्यों का हृदय से स्वागत करता हूं और विश्वास करता हूं कि आम जनमानस की भावनाओं के अनुरूप सभी सदस्य सदन पर अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखेंगे।

यह भी देखे:-

GIMS Launches First Public Hospital
YEIDA क्षेत्र में मैसर्स साहू एक्सपोर्ट्स का बड़ा विस्तार, 1,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
स्वामी विवेकानंद जयंती के पूर्व संध्या पर अभाविप ने आयोजित किया कोड क्वेस्ट प्रतियोगिता
राजस्थान के तालाबों को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा अदाणी फाउंडेशन
ग्रेटर नोएडा में 19 मार्च से सजेगा ‘भारतीय नववर्ष मेला उमंग 2083’, चार दिन तक होंगे सांस्कृतिक कार्य...
सीएम योगी आदित्यनाथ के डीपफेक वीडियो वायरल करने वाले खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज
यमुना सिटी बनेगी देश की एआई राजधानी, 3.5 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा ग्रेटर नोएडा का भविष्य
यूपी : मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लिखी चिट्ठी
जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न
जेवर मेरी राजनीति का नहीं वरन कार्य नीति का गढ़ है : धीरेंद्र सिंह
सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत मामला: तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला उन्नति संस्थान ने "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" का दिया संदेश0
एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा ने "छात्रों के लिए कौशल आधारित शिक्षा वातावरण को बढ़ाव...
स्मार्ट होगी क्लास तो स्मार्ट होंगे छात्र, प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में होगा बड़ा बदलाव, डिजिटल कंटे...
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले डीसीसीआई चेयरमैन राजेश भारद्वाज, दिव्यांगों के क्रिकेट को...