“सैम बहादुर ” की प्रमोशन करने जीएल बजाज पहुंचे विक्की कौशल, स्टूडेंट्स संग ली सेल्फी

फिल्म अभिनेता विक्की कौशल और शान्या मल्होत्रा अपनी पूरी टीम के साथ अपनी आने वाली फ़िल्म सैम बहादुर का प्रमोशन करने जीएल बजाज कॉलेज पहुंचे। फिल्म का टीज़र ट्रैलर कॉलेज में लॉन्च किया गया और फिल्म के टाईटल सॉन्ग “बढे चलो” पर सभी कलाकार छात्रों के साथ जमकर थिरके। इस बीच कारगिल वॉरियर सूबेदार आज़ाद सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होकर 18 ग्रेनिडियर्स की विजय गाथा के बारे में बताया। इस दौरान कॉलेज प्रांगण देश के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

विक्की कौशल ने छात्रों के उत्साह की तारीफ़ करते हुए कहा की आप सभी ने हमारी हर फिल्म को सराहा है उसी तरह से इस फिल्म को भी प्यार दें और मूवी जरूर देखने जाएं। अंत में दोनों कलाकारों ने फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब दिए और बताया कि यह फिल्म बहुत ही स्पेशल है कियोंकि यह फिल्म देश के पहले फील्ड मार्शल और आर्मी पर आधारित है और इस फिल्म में सेना के रियल जवानों ने अदाकारी भी की है। यह फिल्म 1दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है। फिल्म का निर्मांण रोनी स्क्रूवाला ने किया है। फिल्म की कहानी सैम मानिकशॉ की कार्यशैली और बहादुरी के ईद गिर्द घूमती है। संस्थान के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल और सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल ने दोनों कलाकारों को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और फ़िल्म के लिए शुभकामनायें दीं।

यह भी देखे:-

"स्ट्रोक्स ऑफ भारत" में झलकी भारतीय संस्कृति की अनूठी छटा: जी.एल. बजाज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आ...
बैक्सन कॉलेज व जीबीयू मिलकर आयोजित करेंगे विश्व मानसिक जन जागरूकता सप्ताह
शारदा विश्वविद्यालय में होगा उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड आर्थिक संघ का 17 वां राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन, ...
आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज  दीक्षांत समारोहआयोजित,  ‘‘डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे’’
फिल्म "पीएम नरेंद्र मोदी" का प्रमोशन करने शारदा यूनिवर्सिटी पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय
रयान इंटरनेशनल स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन: आपदा की घड़ी में सुरक्षा उपायों का किया गया अभ्यास
शारदा विश्वविद्यालय ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस
एचआईएमटी में ‘आरब्ध 2.0’ फ्रेशर्स पार्टी में झूमे नवप्रवेशी छात्र, मंच पर दिखी प्रतिभा की चमक
ईशान शिक्षण संस्थान के संस्थापक ई.ओपी अग्रवाल का निधन, जिनकी प्रेरणादायक यात्रा और अनकहे-अनसुने किस्...
कामधेनू पेन्ट्स ने पेन्टिंग काॅन्ट्रैक्टरों के लिए ’मेगा काॅन्ट्रैक्टर्स मीट’ आयोजित की, जहां सपना च...
दीपावली के शुभ अवसर पर जूनियर दिल्ली पब्लिक स्कूल ने बांटी खुशियाँ
आईईसी कालेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
आर्मी इंस्टिट्यूट में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन : रचनात्मक क्षमता और समस्या समाधान कौशल दिलाता है छात्रो...
जय श्रीराम का नारा लगाने वाले राक्षस - राशिद अल्वी, नेता ,कांग्रेस
ईएमसीटी की ज्ञान शाला धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
मिहिर भोज इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव समारोह