किशोरी को अगवा कर जबरन करवाना चाह रहे थे शादी, महिला समेत तीन गिरफ्तार

नोएडा। थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने बीती रात को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग एक किशोरी की जबरन एक युवक से शादी करवाना चाह रहे थे। इस घटना में किशोरी की भाभी और उसके रिश्तेदार भी शामिल हैं।

थाना ईकोटेक- 3 की प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक कृष्ण कुमार तोमर क्षेत्र में गस्त कर रहे थे ,तभी उन्हें सूचना मिली कि सीएनजी पंप के पास कुछ लोग एक किशोरी को जबरन कार में बैठा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर पहुंचकर पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि उसकी उम्र 17 वर्ष है, तथा उसके माता-पिता की मौत हो गई है। वह अपने भाई और भाभी के साथ गुड़गांव में रह रही है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी सलोनी अपने दोस्त पवन ठाकुर व चांदनी शर्मा के साथ मिलकर साजिश करके उसकी शादी जबरन करवाना चाह रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब वहां मौजूद जयदेव निवासी जनपद आगरा, अजय निवासी जनपद आगरा तथा महिला बबीता पत्नी नरेंद्र शर्मा से बात की तो बबीता शर्मा ने बताया कि जयदेव की वह रिश्ते में बुआ लगती है। जयदेव, बबीता के पास रहता है। उसकी शादी नहीं हुई है। जयदेव की शादी करवाने के लिए बबीता ने अपने भाई की साली चांदनी शर्मा और पवन ठाकुर से बात की। पवन ठाकुर ने अपने परिचित जो की गाजियाबाद में रहते हैं उनसे बात की ओर जय देव की शादी की बात तय हुई।

ये लोग आगरा से गाजियाबाद आए तथा लड़की दिखाने के बाद चिपियाना में जयदेव की शादी के संबंध में कुछ रस्म पूरी हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पुलिस को पता चला कि शादी आगरा में होनी थी। कुछ लोग आगरा कार से पहले निकल गए, जबकि ये लोग आगरा जा रहे थे, तभी किशोरी ने सीएनजी पंप के पास शोर मचाया और कार से उतर गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जयदेव, अजय, बबीता शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चांदनी शर्मा ,सलोनी, पवन ठाकुर और पवन ठाकुर का परिचित उसका चाचा फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि किशोरी का डाक्टरी परीक्षण करवाया जा रहा है।

यह भी देखे:-

देखें VIDEO, जानिए क्यों कथित प्रेमी ने महिला को मौत के घाट उतारा
मेट्रोमोनियल साइट से फंसाकर शातिर ने उड़ाए लाखों, पुलिस ने दबोचा
पाकिस्तान में टूरिस्ट-छात्र वीजा देकर कश्मीरी युवकों को गुलाम कश्मीर दे रहा आतंकवाद की ट्रेनिंग
सफाई के बहाने लाखों के जेवर ले उड़े ठग
गौतमबुद्ध नगर : जिला प्रशासन ने गुंडों पर लगाया गैंग्स्टर
बिसरख थाना पुलिस के हत्थे  चढ़ा दुजाना गैंग का कुख्यात बदमाश
मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप, बादलपुर पुलिस ने बुजुर्ग हत्याकांड का किया खुलासा
हरियाणा से बिहार तक लग्जरी स्लीपर बस में शराब तस्करी का भंडाफोड़ , स्लीपर के नीचे बने हुए बॉक्स में ...
ग्रेटर नोएडा : सौतेला पिता बना हैवान, रिश्ते को किया शर्मसार, पढ़ें पूरी खबर
दादरी पुलिस ने पांच हज़ार के ईनामी को किया गिरफ्तार, कंपनी मालिक से मांगी थी रंगदारी
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
नोएडा में इंटरनेशनल साइबर ठगी का खुलासा, 1XBET बैटिंग ऐप से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
फिट इंडिया मुहिम: आईईसी कॉलेज में शिक्षकों ने परंपरागत "लगोरी" खेल का लुत्फ उठाया
बाइकर्स ने मीट व्यापारी को गोली मारकर किया घायल
ग्रेटर नोएडा में रंगदारी गैंग का पर्दाफाश, कबाड़ियों से रोजाना वसूलते थे हजारों रुपये
प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार