एनसीआर में दर्जनों लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

नोएडा । थाना फेस -1 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए 11 मोबाइल फोन, चार चाकू तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों ने एनसीआर में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे और उनकी टीम ने एक सूचना के आधार पर बीती रात को गौतम चौधरी, विशाल, रतन चौधरी तथा राजकमल महतो को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लूटे हुए 11 मोबाइल फोन, लूट में प्रयुक्त होने वाली दो मोटरसाइकिल और चार चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि इन्होंने एनसीआर में लूटपाट की दर्जनों वारदातें की है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी देखे:-

UPDATE : ग्रेटर नोएडा, पुलिस ENCOUNTER में बदमाश ढेर , सिपाही घायल
मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी दहन मामले में चार गिरफ्तार
विभिन्न जगहों से दर्जन भर बदमाश गिरफ्तार,अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
लिफ्ट देकर लूटने वाले शातिर लुटेरे गिरफ्तार
सीएम योगी का एआई जेनरेटेड डीप फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने और भ्रामक बातें फैलाने के आ...
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा बहेलिया गिरोह, पांच डकैत गिरफ्तार
महिला को अगवा कर गैंगरेप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
YouTuber के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन: मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
लोहे से भरी ट्रॉली की फिल्मी स्टाइल में लूट का पर्दाफाश: बिसरख पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 9 आरोपी दबोचे...
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े फर्जी एसटीएफ अधिकारी, जानिए इनकी काली करतूत
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा जेवर कण्ड का वांटेड बावरिया, बहुत लम्बा है आपराधिक इतिहास
नौकरी का झांसा देकर युवती से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार
दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार
NOIDA STF ने पकड़ा फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज, ऐसे करते थे ठगी , पढ़ें पूरी खबर
चालक को अगवा कर व्यवसायी की लूटी कार
प्रॉपर्टी सेल परचेज की धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफ़ाश, चार ठग गिरफ्तार