शारदा विश्वविधालय द्वारा पर्यावरण बचाने की नई पहल, अब गुलदस्ते के जगह पौधा

ग्रेटर नोएडा : शारदा विश्वविधालय के अधिकारीयों, डॉक्टरों, शिक्षिकों तथा अन्य सहयोगिओं ने आज शारदा एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन पी के गुप्ता के 59 वें जन्म दिवस को एक नए अंदाज में धूमधाम से मनाया| विश्वविधालय के वाईस चांसलर डॉ बी एस पवार ने कल ही बैठक कर सभी वरिष्ठ अधिकारीयों से आग्रह किया था की आज पूरा विश्व पर्यावरण को बचाने के लिए कितना चिंतित है, स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश वासियों से कई बार पर्यावरण को बचाने तथा प्रदुषण के स्तर को कम करने के लिए अपील किया था| सभी उपस्थित लोगों ने निर्णय किया की अब से हम सभी फूलों के गुलदस्ता के स्थान पर पौधा भेंट करेंगे|
चांसलर लाउन्ज में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे शारदा विश्वविधालय के सभी गणमान्य प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ चिकित्सक, प्रशाशनिक अधिकारीयों के साथ वाईस चांसलर डॉ बी एस पवार, प्रो वाईस चांसलर डॉ रंजीत गोस्वामी, डॉ पी एल करिहोलू , मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ अनूप राज, परीक्षा नियंत्रक डॉ आर सी सिंह, रजिस्ट्रार अमल कुमार, डायरेक्टर रामफल गुप्ता, राजीव गुप्ता इत्यादि सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे|

सबसे पहले चांसलर पी के गुप्ता ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की आज शारदा ग्रुप जिस बुलंदी को छुआ है वो सब माता शारदा देवी जी के आशीर्वाद तथा पत्नी सीमा गुप्ता के साथ के कारण प्राप्त हुआ है| अपने छोटे भाई वाई के गुप्ता के बारे में उन्होंने कहा की इस कलयुग में भी वे सतयुग वाले लक्ष्मण हैं | उन्होंने ने मुझे हर स्तर पर साथ दिया है तथा मेरे प्रत्येक निर्णय पर मेरे पीछे खड़े मिले| उन्हें अपने भाई पर गर्व है| केक काटकर श्री गुप्ता ने स्वयं परिवार के लोगों के साथ साथ सभी वरिष्ठ लोगों को खिलाया| सभी सदस्यों ने गिफ्ट में अपने चांसलर को एक पौधा भेंट किया| पौधा के रूप में भेंट पाकर काफी प्रफुल्लित नजर आये चांसलर ने सभी को धन्यवाद् दिया की आपलोगों के इस मुहीम को मैं हर संभव मदद करूँगा| आज पूरे शारदा परिसर में ग्यारह सौ पौधे लगाए गए|

कार्यक्रम को आयोजन एक्सक्यूटिव डायरेक्टर प्रशांत गुप्ता के निर्देशन में किया गया था| चांसलर ऑफिस के जॉइंट रजिस्ट्रार अजीत कुमार ने आयोजन की व्यवस्था की|

यह भी देखे:-

आईटीएस कॉलेज में शिक्षक दिवस का आयोजन
बड़ी उपलब्धि, ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के छात्र नकुल नागर ने पाई बड़ी उपलब्धि
जी.एल. बजाज संस्थान में BOSH के साथ मिल कर ‘सड़क सुरक्षा’ पर परिचर्चा
शारदा विश्वविध्यालय : मीडिया पाठ्यक्रम में व्यवहारिक पहलुओं पर फोकस ज़रूरी
जीएल बजाज में वित्त शिखर सम्मेलन 2025 में नवाचार, निवेश और एआई पर गूंजे विचार
जीबीयू विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
क्विज प्रतियोगिता में सावित्री बाई स्कूल की छात्राओं ने बाज़ी मारी
कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देगा पीआइआइटी संस्थान 
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में थेरवाद ननरी पर विशेष व्याख्यान: प्रो. चपला वर्मा ने साझा कीं प्रेरणादाय...
शारदा विश्वविद्लाया में संतोष ट्राफी का समापन
"बाबूमोशाय बन्दूकबाज़" मूवी का प्रोमोशन करने शारदा विश्विद्यालय पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने छात्रो...
मारवाह स्टूडियो के सिल्वर जुबली साल में डायमंड जुबली बैच की शुरुआत
कॉर्पोरेट करियर की राह: जीएल बजाज में विशेषज्ञ सत्र में छात्रों को मिली सफलता की रणनीति
प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग लोककल्याण के लिए होना चाहिए: राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल
RUN FOR FUN – AN INTER SCHOOL ATHELETIC MEET AT RYAN GREATER NOIDA
अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत