हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर खाद्य विभाग की छापेमारी

*हलाल प्रमाणन युक्त औषधियों व प्रसाधन सामग्रियों के क्रय विक्रय व भंडारण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से औषधि निरीक्षक एक्शन में।*

*औषधि निरीक्षक ने जनपद के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स एवं सौंदर्य प्रसाधन निर्माण इकाइयों में कॉस्मेटिक की जांच की।*

*सभी औषधि विक्रेताओं व प्रसाधन सामग्री निर्माणशालाओं को हलाल प्रमाणन युक्त उत्पादों की बिक्री एवं भंडारण न करने के दिए निर्देश।*

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश शासन एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में हलाल प्रमाणन युक्त औषधियों व प्रसाधन सामग्रियों के क्रय-विक्रय एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने जनपद में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स और सौंदर्य प्रसाधन निर्माण इकाई में कास्मेटिक की जांच की।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न उत्पादों की जांच की गई पर जांच में हलाल प्रमाणन युक्त उत्पाद प्रतिष्ठानों में नही पाये गये। साथ ही सभी औषधि विक्रेताओ व प्रसाधन सामाग्री निर्माण शालाओं को शासन द्वारा जारी निर्देशो की जानकारी देते हुए हलाल प्रमाणन युक्त उत्पादो की बिक्री एवम भण्डारण न करने के निर्देश दिये गये।

उन्होंने बताया कि जनपद मे आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में हलाल प्रमाणन युक्त उत्पादों की जांच की जाएगी और हलाल प्रमाणन युक्त उत्पाद पाये जाने पर सम्बंधित फर्म/दोषी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुनवीर सिंह ने अपेरल पार्क का किया शिलान्यास
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने स्कूल बैग, पंखे व इनवेटर किया भेंट
गोवा में फिफ्थ फेडरेशन कप रोलर स्केट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन
मूलभूत समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मजदूर संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन
फोर्टिस हेल्थकेयर ने ग्रेटर नोएडा में अपना अत्याधुनिक अस्पताल का शुभारंभ किया
सुपरसोनिक मार्केटिंग के डायरेक्टर राजेश जैन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
प्रेरणा विमर्श 2023 में बोले जे नन्द कुमार जी, ‘स्व’ के आत्मबोध से ही भारत बनेगा विश्व गुरु
78 वे स्वतंत्रता दिवस के महापर्व को इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन ने पूरे धूमधाम से मनाया
विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज में सांसद डॉ. महेश शर्मा प्रथम
जीएलबीआईएमआर में डिजिटलीकरण को लेकर आयोजित सम्मेलन का समापन
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में "वायटोब्लिट्ज़ 1.0": तकनीक, रचनात्मकता और मनोरंजन का अनोखा संगम
पहले स्ट्रीट वेंडर्स से होती थी गुंडा टैक्स की वसूली, आज कोई हिम्मत नहीं कर सकता: सीएम योगी
गुलामी का कारण एक ही था क्योंकि हम अलग-अलग - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ग्रेनो प्राधिकरण की 22 वाणिज्यिक भूखंडों की योजना लांच
यमुनाएक्सप्रेस वे पर खड़े तीन व्यक्तियों को कार ने मारी टक्कर, घायल
युवती को कार में जबरन बैठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल