AKTU की सेमेस्टर परीक्षा में शामिल छात्रों को मिला मौका, करा सकते हैं चैलेंज मूल्यांकन

सत्र 2022-23 के सम सेमेस्टर के द्वितीय चरण की रेगुलर और कैरीओवर परीक्षा में शामिल छात्रों के पास है मौका

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2022-23 के सम सेमेस्टर के द्वितीय चरण की रेगुलर और कैरीओवर परीक्षा के कैरीओवर परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है। इस परीक्षा में शामिल छात्रों को माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देश पर चैलेंज मूल्यांकन का अवसर दिया गया है। अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के चैलेंज मूल्यांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं गाइडलाइन के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

प्रथम चरण में चैलेंज मूल्यांकन के लिए शासनादेश के अनुसार उत्तर पुस्तिका देखने के लिए प्रति विषय तीन सौ रूपये शुल्क विश्वविद्यालय की ईआरपी लॉगइन के जरिये ऑनलाइन जमा करके पांच दिसंबर तक आवेदन करना होगा। इसके बाद प्रथम चरण में चैलेंज मूल्यांकन के लिए आवेदन की लास्ट डेट के बाद डिजिटल मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका छात्र के ईआरपी लॉगइन पर उपलब्ध करा दी जाएगी। यदि छात्र उत्तर पुस्तिका देखने के बाद असन्तुष्ट होता है तो चैलेंज मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है।

यह भी देखे:-

स्वामी विवेकानन्द जयंती पर ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा राष्ट्रभाव
जीडी  गोयनका में मनाया गया राम नवमी का पर्व
यूएई-इंडिया सेपा काउंसिल और गलगोटिया विश्वविद्यालय मिलकर बनाएंगे स्टार्टअप लॉन्चपैड, युवाओं को मिलेग...
वर्तमान महामारी परिदृश्य में प्रभावी ''प्रयोगशाला का महत्व और शिक्षा की गुणवत्ता'' पर वेबिनार
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आईआईएमटी कॉलेज में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
दसवीं बोर्ड परीक्षा में डीपीएस, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
जीडी गोयनका में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
समसारा स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया विदाई समोराह
आईआईएमटी कॉलेज समूह के एनसीसी कैडेट्स ने हर घर तिरंगा के लिए लोगों को किया जागरूक
विधायक नोएडा पंकज सिंह ने इंदिरा गांधी कला केंद्र नोएडा में "संपर्क स्मार्ट शाला स्मार्ट ब्लाक" कार्...
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में स्नातक दिवस समारोह
1 ओपन चिल्ड्रंस डे कराटे कप 2021में गौतमबुद्ध नगर के बच्चे रहे अव्वल, झटके कई पदक
यूपी: प्रदेश में अब तक सर्वाधिक 9 करोड़ 42 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ
शारदा विश्वविद्यालय के छात्रों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश
दो साल बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, छात्रों में दिखा उत्साह
यूपी के विद्यालयों में भी नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलेगा बड़ा अभियान