अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत

नोएडा । थाना जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बा के पास आज रात को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि अमित 34 वर्ष नामक व्यक्ति अपने ड्राइवर के साथ आज रात को कार में सवार होकर खुर्जा जा रहे थे। जहांगीरपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में अमित की मौत हो गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र में बीती रात हुए एक सड़क हादसे में अवनीश पुत्र जवाहरलाल की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक ट्रक चालक थे। वह अपना ट्रक यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ा करके ट्रक चलाने के लिए क्लीनर को दे रहे थे, तभी एक अज्ञात कैंटर चालक पीछे से आया तथा उसने ट्रक में टक्कर मार दी। ट्रक आगे बढ़ गया, तथा ट्रक का ड्राइवर ट्रक के टायर के नीचे आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मुकेश लोधी (37 वर्ष) पुत्र बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बीती रात को थाना दनकौर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में कन्हैया शर्मा 42 वर्ष की मौत हो गई है। वह जैतपुर दिल्ली के रहने वाले थे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में हुई एक सड़क हादसे में विजय कुमार पुत्र जगपाल उम्र 69 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 10 जनवरी 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर शैलपुत्री पूजा एवं गुरुवार व्रत के विशेष उपाय : बता रहे हैं ऋषि वशि...
कल का पंचांग, 18 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
रावण द्वारा सीता का हरण।
कल का पंचांग, 12  फ़रवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
भगवान श्री जगन्नाथ की निकली भव्य शोभा यात्रा
कल का पंचांग, 27 अक्टूबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
धूमधाम से निकली सप्तम रामनवमी शोभायात्रा
छठ पूजा के लिए सजा सूरजपुर बाराही चमत्कारी सरोवर
होलिका दहन पर भद्रा का साया, महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज, बिसरख धाम ने बताए पूजा विधि, शु...
कल का पंचांग, 6 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाया गया तीज मोहत्सव
आज का पंचांग, 5 फरवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
शिवालिक होम्स सोसाइटी में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना के साथ शुरू हुआ नवरात्र महोत्सव
जानिए, चैत्र नवरात्र का मुहूर्त, नवरात्र का आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक-महत्व
कल का पंचांग, 8 जुलाई 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त