क्षेत्रीय विज्ञान नगरी में तीन दिवसीय फेस्टिवल का हुआ आयोजन, इनोवेशन में दिखी प्रतिभा

अलीगंज स्थित क्षेत्रीय विज्ञान नगरी में तीन दिवसीय इनोवेशन फेस्टिवल का उद्घाटन सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय ने ने किया। इसमें स्कूली बच्चों के नवाचार और मॉडल की प्रदर्शनी लगायी गयी है। इस मौके पर कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय ने कहा कि क्षेत्रीय विज्ञान नगरी, में आयोजित इस इनोवेशन फेस्टिवल का स्पष्ट उद्देश्य छात्रों और जनता के बीच वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करना और छात्रों के बीच विज्ञान में रुचि पैदा करना है।

जिज्ञासा और प्रश्न पूछने की क्षमता कुछ सबसे महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं जो मनुष्य को अन्य प्रजातियों से अलग करती हैं। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से मनुष्य ने सदियों से प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। इसके अच्छे परिणाम मिले हैं और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास हुआ है जिसका लाभ आधुनिक समाज उठा रहा है। अब, हमारे भावी उद्यमियों और नवप्रवर्तकों के लिए इस पहल को अगले स्तर पर ले जाने और समाज की सबसे अनिश्चित समस्याओं को हल करने का समय आ गया है, जिससे देश की समस्याएं भी हल हो जाएंगी।

विश्वविद्यालय के एसोसिएट डीन, इनोवेशन एंड सोशल एंटरप्रेन्योरशिप डॉ. अनुज कुमार शर्मा के नेतृत्व में इनोवेशन हब की ओर से भी प्रदर्शनी में मॉडल का प्रदर्शन किया गया। इसमें एक हॉस्पिटल असिस्टेंस रोबोट शामिल है, जिसका उपयोग कोविड 19 के दौरान किया गया था। वहीं एक रैपिड करेंसी सैनिटाइजर और एक रोबोटिक-हैंड सेनेटाइजर का भी प्रदर्शन किया गया है। इन सभी उत्पादों का पेटेंट इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह का है। इस अवसर पर सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के एम.टेक छात्रों, गरिमा, संजीव प्रखर ने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

यह भी देखे:-

नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर सख्त नजर, अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा—स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में: डीजी...
कस्बे को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे:लता सिह 
जेवर में बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने जनसंपर्क कर,किया चहुमुखी विकास का वायदा 
युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच: योगी सरकार का बड़ा कदम, 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स अंडर-...
उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसरों का तबादला
देहदान अंगदान समिति की जानकी बल्लभ नाम से नई शाखा कासना में गठित
उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के नए युग में प्रवेश कर रहा है : राज्यपाल
महाकुंभ 2025: प्रयागराज में रोजगार के विशाल अवसर, योगी सरकार की बड़ी पहल
कांग्रेस की किसान यात्रा: उत्तर प्रदेश में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए निकाली जाएगी यात्रा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2025 के लिए प्रमुख योजनाओं की घोषणा की
धान खरीद के लिए 4000 क्रय केंद्र स्थापित, पश्चिमी यूपी में मंगलवार से होगी खरीद
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी के सभी सरकारी अस्पतालों में होंगे योग कार्यक्रम, सीएम योगी ने दिए तैय...
ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट की सिफारिश, मुख्यमंत्री योगी से मिले जेवर और अनूपशहर विधा...
उत्तर प्रदेश के विकास को गति देगा आम बजट, इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर किसानों-महिलाओं तक फोकस
उत्तरप्रदेश में IAS व IPS के तबादले, मेरठ-रायबरेली समेत 6 जिलों के DM बदले गए
दनकौर में बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता का फूलमालाओं से हुआ भव्य स्वागत