उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महोत्सव का हुआ समापन

पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति द्वारा सेक्टर 31 के शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित छठ महोत्सव के समापन दिवस पर सोमवार को छठ वृतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर आरोग्य, सुख, समृध्दि की कामना की। समिति के महासचिव व प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि छठ व्रती सुबह 4 बजे से ही घाट पर जमा होने लगे थे। प्रातः कालीन वेला में छठी मैया के भजन पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। भगवान भास्कर को प्रसाद अर्पित कर उनको दूध एवं जल से अर्घ्य दिया गया और इसी के साथ चार दिवसीय छठ महोत्सव का समापन हुआ।

इस अवसर पर समिति के महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि छठ महोत्सव सूर्य उपासना का अदभुत पर्व है। यह महा पर्व हमें प्रकृति के निकट रहने का संदेश देता है । इसमें तालाबों, नदियों के घाटों की सफाई की जाती जो कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। इंसान की प्रकृति के साथ छेड़छाड़ विनाशकारी साबित होती जा रही है ऐसे में प्रकृति के साथ समन्वय रख विषम परिस्थितियों को भी अपने अनुकूल बनाया जा सकता है यह त्यौहार हमें यही शिक्षा देता है।

उषा काल में सूर्य को दिया अर्घ्य हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है साथ ही तमाम रोगों का नाश भी करता है। इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक अर्जुन प्रजापति, अध्यक्ष गजेंद्र सिंह,जय प्रकाश, राजेश कुमार, अविनाश सिंह, तरुण कुमार , सुधीर राय, मयंक कुमार, मुन्नीलाल बघेल ,सुशील पाल, रवि राघव सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 22 नवंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 11 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
देशभर के पर्यटकों को लेकर अयोध्या पहुंची रामायण एक्सप्रेस, भक्त हुए भाव विभोर
कल का पंचांग, 17 जुलाई 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
ईशान कॉलेज में सामवेद परायण यज्ञ की पूर्णाहुति सम्पन्न
कल का पंचांग, 12 अगस्त 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 26 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
श्रीकृष्ण जन्म व रासलीला के प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, रामलाल वृद्ध आश्रम में श्रीमद्भागवत क...
कल का पंचांग, 3 मार्च 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बिसरख धाम में गूंजा "हर हर महादेव", सैकड़ों कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
गौड़ सिटी में निकला भव्य नगर कीर्तन: गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर उमड़ा श्रद्धा का सैला...
जहांगीरपुर: धूम-धाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में सौंपा गया ज्ञापन, गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की मांग: अ...
श्रीराम मित्र मंडल की रामलीला में हनुमान के पराक्रम और विभीषण की धर्मनिष्ठा ने दर्शकों को भावविभोर क...
कल का पंचांग, 5 जुलाई 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण सेमिनार एवं प्रदर्शन का सफल समापन, 120 कराटेकाओं ने लिया उन्नत प्रशिक्...