शहीद भगत सिंह पार्क नोएडा में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

ग्रेटर नोएडा: रविवार को सेक्टर 31 के शहीद भगत सिंह पार्क में पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित छठ पूजा महोत्सव में छठ व्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। आयोजन समिति के महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि रोशनी से जगमग छठ घाट को केले के पत्तों से सजाया गया था । छठ घाट के पानी में गंगा जल के साथ गुलाब की पंखुड़िया डाली गई एवं छठ वृतियों के ऊपर एक कुंतल गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की गई। छठ घाट पर महत्वपूर्ण स्लोगन लिखकर जागरूक किया गया वहीं वृक्ष लगाओ ,पर्यावरण बचाओ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,प्लाटिक का उपयोग रोकने , जल संरक्षण जैसे स्लोगन लिखकर सामाजिक संदेश देने का भी कार्य किया गया। छठ घाट पर छठ मैया, भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा दरबार सहित स्थापित की गई ।छठ मैया के गीतों से एवं जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। छठ वृतियों ने छठ वेदी पर पूजा अर्चना की इसके उपरांत घाट के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की समृद्धि व सुख शांति के लिए आशीर्वाद मांगा। राघवेंद्र दुबे ने बताया कई छठ व्रतियों ने दण्डवत होकर छठ घाट की परिक्रमा की। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही । जागरण पार्टी द्वारा छठी मैया के गीतों से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। गायकों की भक्तिमय प्रस्तुति ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया

इस अवसर पर संयोजक अर्जुन प्रजापति, ,पूर्व प्रत्याशी अशोक चौहान, अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जय प्रकाश,अविनाश सिंह,मयंक सिंह,सुधीर राय ,राजेश कुमार, तरुण कुमार , अभय झा, कृष्ना शुक्ला, बबलू चौहान, शहाबुद्दीन, हर्षराज द्विवेदी, अशोक सिंह, हरी कृष्ण, विभा चुग, मुकेश प्रधान सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

संकट मोचन महायज्ञ में मां पीतांबरा को आहूति समर्पित की गई   
आज का पंचांग, 1 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 23 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग 23 अगस्त 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में धूमधाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त का प्रथम मूर्ति स्थापना दिवस
जानिए क्यों नही लगेगा इस बार ग्रहण का सूतक : पंडित मूर्तिराम आनन्दबर्धन नौटियाल ज्योतिषाचार्य
ग्रेटर नोएडा के ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में धनतेरस पूजन एवं दीपावली उत्सव का आयोजन
कल का पंचांग, 4 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
त्रिवेणी के अमृत जल से स्नान कर पुण्य के भागीदार बने प्रदेश की जेलों में बंद कैदी
कल का पंचांग, 26 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं शुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 3 जनवरी 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 1 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 6 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 9 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है गणेश पूजा का त्योहार
नवरात्रों में ये 13 काम किए तो माता रानी हो जाएंगी नाराज, जानिए शारदीय नवरात्र का मुहूर्त व महत्व