आगरा के पास यमुना प्राधिकरण बसाएगा नया शहर

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस में औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) जनपद आगरा के पास एक नया शहर बसाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान 2031 तैयार किया जा रहा है। नए शहर में औद्योगिक इकाइयों के साथ ट्रांसपोर्ट हब पर विशेष बल दिया जाएगा। बढ़ते प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 15 प्रतिशत भूमि ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित की जाएगी। यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार औद्योगिक विकास होने से आगरा और आसपास के निवासियों को रोजगार मिलेगा। उन्हें नौकरी के लिए घर से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि आगरा के पास नया शहर बसाया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान 2031 तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नए शहर में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ उद्योग, ट्रांसपोर्ट हब और हरियाली पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए शहर में औद्योगिक विकास पर फोकस रहेगा। शहर की 25 फ़ीसदी जमीन उद्योग के लिए आरक्षित की जाएगी। मास्टर प्लान से संबंधित प्रस्ताव 28 नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

यह भी देखे:-

मेडिकल डिवाइस  पार्क के 26 आवंटियों  को यमुना  प्राधिकरण ने  मौके पर जारी किया आवंटन पत्र
गरीबों को उजाड़ने का दुस्साहस करने वाले बख्शे न जाएं : सीएम योगी
रेरा ने आवंटी को इकाई का कब्जा एवं विलम्ब अवधि का ब्याज दिलवाया
यमुना प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल सागर ने टॉय पार्क क्लस्टर में फैक्टरी निर्माण कार्यों का किया शिलान...
शारदा विश्वविद्यालय में नेपाली छात्रों ने मनाया नववर्ष
डेल्टा 2 आरडब्लूए चुनाव : दो पैनल के 19 लोगों ने किया नामांकन
अखिल भारतीय किसान सभा ने बड़ी संख्या में सर्वोत्तम बिल्डर के विरुद्ध धरना प्रदर्शन में पहुंचकर दिया ...
आम जनता को महंगाई की मार, आज फिर बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें अपने शहर का रेट
ग्रेनो प्राधिकरण सफाई के लिए बनाएगा क्विक रेसपोंस टीम
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुरुआत
यमुना प्राधिकरण सेक्टरों की आंतरिक सड़कों की कराएगा रिसर्फेसिंग
ISKCON ग्रेटर नोएडा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2024 एक भव्य आध्यात्मिकआयोजन
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का महाराष्ट्र के किसानों ने नागपुर में किया जोरदार स्वागत
मनोज सिंघल बने इंडस्ट्रियल एंट्रेपरेणुर्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष
खुशखबरी, ग्रेटर नोएडा से उत्तराखंड के तीन शहरों के लिए बस सेवा शुरू, पढें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश का पहला मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क दो साल में बनकर होगा तैयार, यमुना प्राधिकरण ने डीपी...