कायस्थ समाज ने की भगवान श्री चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा : बुधवार को यमद्वितीया के दिन कायस्थ समाज के लोगों ने अपने कुलदेवता भगवान श्री चित्रगुप्त जी व कलम दवात की पूजा अर्चना माता वैष्णों देवी मंदिर नवादा निकट मिहिर भोज सिटी पार्क में की ।

मंदिर के पुजारी पंडित रामदेव शास्त्री, पंडित रवि मिश्रा, पंडित सुभाष  ने विधि विधान से पूजा व हवन कराया। महिला मंडली द्वारा प्रस्तुत भजन कीर्तन कार्यक्रम में महिलाओं ने “जय चित्रगुप्त यमेश तव शरणागतम शरणागतम ” व भगवान श्री चित्रगुप्त की स्तुति की ।
विनय एवं टीम ने भजन संध्या की प्रस्तुति देकर माहौल  को भक्तिमय बना दिया।

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य आरती व विशाल भंडारे का आयेजन किया गया। सभी समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि भगवान श्री चित्रगुप्त यमराज के दरबार में सभी प्राणियों के पाप पूण्य का लेखा जोखा रखते हैं। यमद्वितीया के दिन कायस्थ समाज के लोग कलम दवात की पूजा के साथ अपने कुल देवता भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करते हैं।

इस मौके पर संजय श्रीवास्त, राजेश माथुर, अनिल श्रीवास्तव, राज श्रीवास्तव, विश्वन्धु निगम , धर्मेन्द्र बच्चन, अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, रोहित प्रियदर्शन, राघवेंद्र श्रीवास्तव, सुधीर सक्सेना , सुजाता सिन्हा, प्रीति बच्चन, रेखा श्रीवास्तव, अनिता श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव समस्त चित्रांश परिवार मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

" खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए जीवन भर अवसरों की तलाश करते रहें": प्रोफेसर डॉ. विलियम ओक्स
यूपी: मायावती बोलीं- सड़कों की खस्ताहाली पर ध्यान दे योगी सरकार, आम जनजीवन है बेहाल
Delhi Excise Policy: अदालत की संजय सिंह को फटकार- राजनीतिक बयानबाजी मत कीजिए
बाइडन ने कहा, काश लंबी चलती पीएम मोदी के साथ यह मुलाकात
कोलकाता की घटना के विरोध में शारदा अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला पैदल मार्च
रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने में 'मील का पत्थर' साबित हो रहा है यूपीआईटीएस-2024, प्रमुख सचि...
पंचशील सोसाइटी में नवरात्र महोत्सव: डिस्को डांस डांडिया में थिरकने वालों के लिए कम पड़ गई जगह
इस्कॉन मंदिर ग्रेटर नोएडा द्वारा भव्य जन्माष्टमी महोत्सव शुरू, आज शाम में होगा भगवान का अभिषेक
रामायण ग्रंथ एक पुस्तक मात्र नही है अपितु जीवन व्यवहार के मूल्यों को सिखाने वाली संजीवनी है : विजय श...
रोटरी क्लब ऑफ ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने 179 बालिकाओं को दी सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन
यीडा का साइट आफिस सेक्टर-22 डी में हुआ शुरू
कल का पंचांग, 4 अगस्त 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
सावन के पहले सोमवार को शिवालय में उमड़ी भक्तों की भीड़ , हर हर महादेव के लगे जयकारे
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत