राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह में मनाया गया बाल दिवस, विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन मे तथा अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऋचा उपाध्याय के दिशा-निर्देशन व प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड दिव्याकांत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आज बाल दिवस के अवसर पर राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह, किशोर में विधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बताया गया कि बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है, इस दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में बाल दिवस मनाया जाता है। शिविर में बताया कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरुक करना है।

आयोजित शिविर के अवसर पर शासन व प्रशासन द्वारा बच्चों के हितार्थ संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इसके अतिरिक्त बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर द्वारा संचालित येाजनाओं के बारे में भी बताया गया। बच्चों को उनके मुकदमों की पैरवी आदि से संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
शिविर में प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड दिव्याकांत सिंह राठौड़, क्राफ्ट प्रशिक्षक धर्मेंद्र मौर्य व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में स्ट्रक्चरल बायोलॉजी एंड ड्रग डिस्कवरी कॉन्फ्रेंस-2023 का आयो...
एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट : पालीटेक्निक के छात्र आयुष का अच्छे पैकेज पर चयन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में विपश्यना ध्यान पर विशेष सत्र
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट) ने रचा इतिहास
सामुदायिक स्वास्थ्य योद्धाओं के सम्मान में स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज़ में होली मिलन समारोह आयोजित
लखनऊ : सीएम योगी ने अपनाया सख़्त रवैया , अधिकरियो को दिए सख़्त दिशा निर्देश
आयुर्वेद चिकित्सकों ने पौधारोपण और मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित कर डॉक्टर्स डे मनाया
शारदा विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में वार्षिकोत्सव “मीडिया मेला 2019” की शानदार शुरुवात
Summer Spectacular: A Season of Fun and Learning at Ryan Greater Noida
DU Exam Form 2021: यूजी, पीजी और प्रोफेशनल के स्टूडेंट्स के लिए डीयू ने जारी किया नोटिफिकेशन, 28 फरव...
गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी को मिला वर्ष का प्रतिष्ठित अंतर्दृष्टि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023
Padma Awards: पं. छन्नूलाल मिश्र को मिला पद्म विभूषण सम्मान, बनारस घराने के सम्मान में हुई बढ़ोतरी
ग्रेटर नोएडा में गूंजा मातृ सम्मान: नन्हक फाउंडेशन ने माताओं के आंसुओं में भरे भाव, बच्चों के प्यार ...
एलआईटी में संविधान दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन
शारदा में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में 11 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा
स्‍वच्‍छ भारत मिशन 2.0 : पीएम मोदी आज करेंगे मिशन की शुरुआत, जल सुरक्षा वाली दो योजनाओं का शुभारंभ ...