यमुना और अन्य नदियों का पानी आचमन लायक नहीं, छठ महापर्व नजदीक

आस्था का महापर्व छठ शुरू हो रहा है। 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू होगा। 18 नवंबर को खरना की पूजा से होगी। 19 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। छठ व्रत शुरू होने में तीन दिन शेष हैं, लेकिन अब तक जिले से गुजरने वाली दोनों नदियों के किनारे प्रशासन की तरफ से अब तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई सुविधा मिल सके।

बिहार और पूर्वांचल का यह महापर्व बेहद कठिन माना जाता है। इस महापर्व को स्त्री और पुरुष दोनों ही व्रत रहकर मनाते हैं। व्रती जल में खड़े होकर सूर्य की उपासना करते हैं। ऐसे मे दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले व्रती यमुना और हरनंदी नदियों में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

हालांकि, युमना और अन्य नदियों की वर्तमान हालत बेहद ख़राब है। इस समय इन नदियों के जल से आचमन तक भी नहीं किया जा सकता है। छठव्रती जल में ही खड़े होकर अर्घ्य देते हैं और पारण भी करते हैं। ऐसे में इन नदियों की हालत संतोषजनक नहीं है।16-17 नवंबर में बेदी बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

जिससे नदी किनारे पूजा का स्थान सुनिश्चित किया जा सके। 20 नवंबर को उदीयमान भास्कर को अर्ध्य देने के बाद बेदी पर पूजा कर व्रत पारण किया जाएगा। व्रत शुरू किए जाने से पहले घाट बनाने के साथ वहां बेदी बनाने का कार्य किया जाता है। जिस करने के लिए श्रद्धालुओं ने स्वयं ही नदी किनारे सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।

 

 

 

 

यह भी देखे:-

भारत संकल्प यात्रा जेवर के गाँव गोधना एवं भगवतपुर में पहुंची
उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के का...
जे पी इंटरनेशनल स्कूल में प्रशस्ति समारोह का आयोजन
सबसे किफायती खर्च में योगी के यूपी में घर-घर पहुंचा नल से जल
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने लगाया नि:शुल्क कैंसर जाँच शिविर
गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जन-जन में गूंजे उनके विचार
अखिलेश यादव बीजेपी और नीतीश पर बरसे, बड़ा बयान आया सामने, बोले- जीवन में कभी ऐसा......
Azam Khan News : सपा के राष्ट्रीय महासचिव के घर ईडी, आयकर विभाग का छापा, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा ह...
India China Border Issue: भारत के टी-90, टी-72 टैंक चीन के खिलाफ विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल से भ...
दादरी बाईपास पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
तीन राज्यों में बीजेपी की जीत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाइयां बांटी
78वें स्वतंत्रता दिवस पर पंचशील इंटर कॉलेज में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कई थाना प्रभारियों के हुए तबादले
आर्ट ऑफ लिविंग और AWHO गुरजिंदर विहार ने कराया सामूहिक रुद्र पूजा का भव्य आयोजन
नहर में खोया जीवन: डूबे छात्र का शव मिला
अंतिम यात्रा : अलीगढ़ से अतरौली लाई गई पूर्व CM कल्याण सिंह की पार्थिव देह