शंका समाधान– अन्नकूट, बलिपूजा, गोवर्धन पूजा

महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज पीठाधीश्वर (बिसरख धाम )

शंका समाधान–

अन्नकूट, बलिपूजा, गोवर्धन पूजा–

यदि प्रतिपदा को चन्द्रोदय होता हो तो अन्नकूट, बलिपूजा, गोवर्धन पूजा आदि नहीं किया जाता है। परन्तु यहाँ स्थूल चन्द्र दर्शन को मान्यता दी गई है। यदि प्रतिपदा 1 मुहुर्त या इससे अधिक है तो चाहे चन्द्र दर्शन हो जाए, परन्तु स्थूल चन्द्र दर्शन न मानकर इसी दिन अन्नकूट, बलिपूजा, गोवर्धन पूजा करनी चाहिए। इस वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 1 मुहुर्त से अधिक है, इससे कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा मंगलवार 14-11-2023 ई० को ही अन्नकूट, बलिपूजा, गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी।

भाई दूज– कार्तिक शुक्ल पक्ष की दूज दोनों दिन अपराह्न व्यापिनी हो तो दूसरे दिन ही भाई दूज एवं यम द्वितीया मनाई जाती है। इस वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष दूज दोनों दिन अपराह्न व्यापिनी है, इससे दूसरे दिन अर्थात् कार्तिक शुक्ल पक्ष दूज बुधवार तारीख 15-11-2023 को ही भाई दूज एवं यम द्वितीया मनाई जायेगी।

धन्यवाद
जय श्री राधे 🙏🌺🙏

महामंडलेश्वर
आचार्य अशोकानंद जी महाराज
पीठाधीश्वर (बिसरख धाम )

यह भी देखे:-

Brahmakumaris organises ‘Kalptaruh’ program – plants trees at Sector 40, Noida
कल का पंचांग , 18 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 9 जुलाई 2024, जानिए शुभ एवं
मकर संक्रांति 2026: धर्म, विज्ञान और संस्कृति का संगम , महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज द्वार...
कल का पंचांग, 24 मार्च 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग व राशि फल, 12 मई 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
लवकुश धार्मिक रामलीला : नारद मोह की भावपूर्ण लीला देख गदगद हुए दर्शक
आज का पंचांग, 4 नवम्बर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 15 फरवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 5 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम में दिल्ली बनी बेस्ट ब्रांच
गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी से प्रारंभ हो रहे है, जाने घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
कल का पांचांग, 30 अक्टूबर, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 17 दिसंबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नववर्ष पर कायस्थ समाज की मंगल आराधना चित्रांश परिवार ग्रेटर नोएडा ने आदि देवता भगवान चित्रगुप्त की भ...
अहिल्या उद्धार का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, श्रीराम कथा के चौथे दिन गूंजा भक्ति भाव