नोएडा से गांव लौट रहे युवक को टैंकर ने कुचला, मौत

नोएडा से अपने गांव दनकौर लौट रहे युवक की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारजनों ने ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए भेज दिया है। इस संबंध में परिवारजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।

मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित युमना नदी के बांध के नजदीक का बताया जा रहा है। दरअसल, दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खादर निवासी दिनेश नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका चचेरा भाई नरेश नाथ नोएडा स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार, नरेश नोएडा से अपने गांव किसी काम से अपनी बाइक से जा रहे थे। गांव के नजदीक यमुना बांध के नजदीक पहुंचे। तभी अचानक से एक टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि हादसा बेहद ही भीषण था।

परिवार का अकेला कमाने वाला था,

बताते चलें कि, मृतक अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था। मृतक की एक ढाई वर्ष की बैठक है और 1 साल पहले ही भाई और पिता की मौत ही चुकी है। ऐसे में युवक अपने परिवार का अकेला ही कमाने वाला था। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है,परिवार का रोरोकर बुरा हाल है। दनकौर कोतवाली प्रभारी, संजय सिंह के अनुसार, पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, और जल्द अज्ञात चालक के खिलाफ करवाई की जाएगी।

 

यह भी देखे:-

चोरों ने भाजपा नेता की बकरी चुराई, खोज में जुटी पुलिस
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जादू के नाम पर टप्पेबाजी करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, कार और हथियार बरा...
एनसीआर में दर्जनों लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
शराब के नशे में गाली-गलौज के बाद दबाया गला, युवक की हत्या का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार
नोएडा फेस-1 पुलिस का एक्शन: 105 टैट्रा पैक अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
भाजपा नेता के हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, लुक आउट नोटिस जारी
चाकू से हमला करने वाला वांटेड आरोपी गिरफ्तार, दादरी पुलिस की तेज कार्रवाई
छुपकर पटाखा बेच रहा एक दुकानदार गिरफ्तार, लाखों के पटाखे बरामद
फैक्ट्री के पास मिला महिला का शव
बाइक सवार ने युवक को मारी गोली, घायल
पोर्नोग्राफी के मामले में अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले दो कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 40 गिरफ्तार
एचसीएल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत
सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी से हड़पे 1.19 करोड़ रुपये
विभिन्न जगहों पर मिले दो अज्ञात शव
अपहरण कर दोस्तों ने छात्र को मौत के घाट उतारा, करोड़ों की मांगी थी फिरौती
होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में शराब जब्त, 5 गिरफ्तार