पूर्वाचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति सेक्टर 31 द्वारा होगा छठ महा पर्व का आयोजन

सूर्योपासना का महा पर्व छठ पूजा पूर्वाचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति द्वारा सेक्टर 31 के शहीद भगत सिंह पार्क में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति पिछले ग्यारह वर्षों से लगातार छठ पूजा महोत्सव का आयोजन कर रही है। छठ घाट को सुव्यवस्थित करने के लिए समिति के पदाधिकारियों ने छठ घाट की खुदाई शुरू की। छठवृतियो की सुविधा के लिए छठ घाट बड़ा किया जाएगा यह जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने दी। राघवेंद्र दुबे ने बताया कि घाट में पानी के साथ गंगाजल एवं गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां भी डाली जाएगी। एक कुंतल गुलाब के फूलों से छठ व्रतियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी।घाट पर रोशनी की पूर्ण व्यवस्था होगी । आपात चिकित्सा के लिए डॉक्टरों के साथ एम्बुलेंस तैनात रहेगी और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन के साथ पचास वॉलंटियर्स हर हरकत पर नजर रखेंगे । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण जैसे सन्देश के साथ छठ महोत्सव मनाया जाएगा। 19 नवम्बर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 20 नवम्बर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महोत्सव का समापन होगा।।
इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी अर्जुन प्रजापति, जय प्रकाश गुप्ता, तरुण , कृष्ना शुक्ला, गजेंद्र सिंह, मयंक सिंह, अविनाश सिंह , राजेश अंबावत , मुन्नीलाल बघेल, सुधीर राय, अभय झा, वीरेंद्र अग्रवाल, मंगल सिंह, सुशील पाल ,सुजीत केशरी, संतोष केशरी, मोहित,अनूप केशरी मौजूद रहे।

 

यह भी देखे:-

जाट समाज ग्रेटर नोएडा का भव्य होली मिलन: फूलों की होली, रसिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा YMCA...
लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस व अर्धसैनिक बलों की ब्रीफिंग संपन्न
बिजली चोरी और अधिकारीयों की मिलीभगत के खिलाफ श्री सनातन धर्म ट्रस्ट ने सौंपा ज्ञापन
School Close in Noida-Greater Noida : नोएडा में दो दिन के लिए बंद रहेंगे सभी स्कूल, जानिए क्या है वज...
माँ अहिल्या सेवा संस्था द्वारा एक भव्य भंडारे का आयोजन
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले पर आर्य समाज ने किया निंदा प्रस्ताव पारित
जहांगीरपुर कस्बे में निकाली मां काली की शोभयात्रा
सेमी कंडक्टर निर्माण इंडस्ट्री के लिए यूपी के युवाओं को अभी से किया जाए तैयार : मुख्यमंत्री
कल का पंचांग, 3 मार्च 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 3 मार्च 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
स्कूलों में मनाया मदर्स डे, बच्चों ने दिखाया अपना टैलेंट
महाकुम्भ में सनातन धर्म का विराट दर्शन, श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ पार
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट पहुंचे यो यो हनी सिंह, दर्ज है घरेलू हिंसा का मामला
"हरियाली का महायज्ञ बनेगा वृक्षारोपण अभियान: डीएम मनीष वर्मा, जन आंदोलन से जोड़े जाएंगे स्कूल, गांव ...
मजदूरों के बीच पहुंची स्वास्थ्य जागरूकता की पहल, नेफोवा फाउंडेशन ने लगाया चिकित्सा शिविर
लखनऊ: मोहन भागवत से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर सहित कई मुद्दों पर हुई बात