Elvish Yadav Case: YOUTUBER एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस करेगी दोबारा पूछताछ

नोएडा के फेमस यूटूबर और बिग बॉस OTT-2 के विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों एल्विश को नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसमें तीन घंटे तक पूछताछ हुई, इसके बाद जाने दिया गया।

बताते चलें कि एल्विश यादव को रेव पार्टियों में शामिल होने और सर्प विष की तस्करी के मामले में आरोपी बनाया गया है। हालाँकि, एल्विश की तबियत ख़राब हो गई है। इस मामले में पुलिस ने एल्विश के अलावा अन्य आरोपितों को नौ सांप और 20 एमएल स्नेक वेनम के साथ गिरफ्तार किया था, जिन्हें बाद में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। वर्तमान में केस की विवेचना कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस द्वारा की जा रही है। एफआईआर में एल्विश की नामजदगी होने के बाद एल्विश को पूछताछ के लिए तीन दिन पहले पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था।

दोबारा पुलिस ने भेजा नोटिस
पुलिस ने दोबारा एल्विश को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। वहीं जेल में बंद पांच आरोपितों की रिमांड बृहस्पतिवार को भी नहीं मिल सकी। एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ 2 नवंबर को कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फार एनिमल (पीएफए) के गौरव गुप्ता की ओर एफआईआर दर्ज कराई है।

नोटिस मिलने के बाद मंगलवार आधी रात में एल्विश यादव अधिक्ताओं के साथ कोतवाली सेक्टर-20 पहुंचा। जहां पुलिस ने करीब तीन घंटे पूछताछ की। 40-45 सवालों के जवाब पूछने के बाद पुलिस ने एल्विश को जाने दिया। वहीं पुलिस ने एक बार फिर एल्विश को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए जांच में सहयोग करने को कहा है।

एल्विश यादव की तबीयत खराब
पुलिस को पता चला है कि एल्विश की तबीयत खराब है। वह कुछ दिन पूछताछ में शामिल नहीं हो सकता। वहीं जेल में बंद पांचों आरोपितों की रिमांड बृहस्पतिवार को भी नहीं मिली। माना जा रहा है कि इस बार पुलिस एल्विश और सपेरे राहुल को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। अपर आयुक्त आनंद कुलकर्णी ने बताया कि एल्विश को दोबारा पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। तबीयत खराब होने की सूचना मिली है। अभी आरोपितों की रिमांड नहीं मिल सकी है।

यह भी देखे:-

जीएसटी मामले में 25000 का इनामी गिरफ्तार सरकार को लगाया है करोड़ों का चूना
शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा का झांसा देकर 2 लाख 90 हजार रुपए की ठगी
नोएडा : खाकी वर्दी हुई दागदार , चौकी इंचार्ज, 3 पुलिसकर्मी समेत 15 गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर के तीन थानों को मिली ISO सर्टिफिकेशन की बड़ी उपलब्धि
जाली नोट का धंधा करने वाले बदमाश गिरफ्तार
पैसे बंटवारे के विवाद में की थी दोस्त की हत्या
शातिर वाहन लूटेरे गिरफ्तार 
कासना पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाशों का गिरोह, चोरी के मोबाईल बरामद
एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचकर किडनैपर ने खुद कर दिया सरेंडर
बीजेपी नेता से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन
सरकारी पैसा गबन करने के नियत से दी थी लूट की सूचना
विस्तृत खबर  :  सेक्स रैकेट खुलासे के बाद बड़ी कार्यवाही, 5 पुलिसकर्मी नपे 
अवैध हथियार सहित चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार
खेल प्रतियोगिता में भाग लेने गए छात्र के साथ यौन उत्पीड़न
बदमाशों ने रिटायर्ड कर्नल की स्कोर्पियो लूटी