सात साइबर अपराधी गिरफ्तार, विदेशी लोगों को बनाते थे अपना शिकार

नोएडा :  थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बीती रात को 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश विदेशी लोगों को के कंप्यूटर में वायरस डालकर उसे ठीक करने के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूलते थे।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने सेक्टर 135 स्थित एक फार्म हाउस में छापा मार कर वहां से सचिन, हमजा, जय कुमार, राहुल गौतम, अग्रीव बनर्जी, प्रणव बनर्जी, तमिल खान सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उनके पास से पुलिस ने 6 लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, इंटरनेट के डोंगल, 28 हजार रुपए नगद, 2 कार तथा अन्य दस्तावेज बरामद किया है। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग विदेश में रहने वाले लोगों के कंप्यूटर में वायरस डालकर उसे टेक्निकल सपोर्ट देने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करते थे। उन्होंने बताया कि इनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

यह भी देखे:-

पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर मोबाईल लूटेरे, बाइक पर सवार होकर तमंचे के बल पर करते थे लूटपाट
आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, छापा मारकर करोड़ों का इम्पोर्टेड शराब पकड़ा , एक गिरफ्तार 
एसटीएफ नोएडा के हत्थे चढ़ा ईनामी बावरिया , डकैती कर था फरार
डिजिटल करेंसी में निवेश का झांसा, साइबर ठगों ने उड़ाए 3.70 लाख
दो नकाबपोश ने महिला को मारी गोली, मौके पर मौत
पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
लाखों रूपये से भरे एटीएम मशीन उखाड़ ले गए बदमाश
स्क्रैप  माफिया राजकुमार नागर से बरामद लाखों की नगदी के बारे में जांच कर रहा है आयकर विभाग
दोस्त की निर्मम हत्या करने वाले पांच दोस्त गिरफ्तार
अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार
अज्ञात की हत्या कर शव जलाया, शिनाख्त में जुटी पुलिस
मेडिकल स्टोर में सेंध लगाकर चोरों ने उड़ाया माल 
ड्यूटी से गैर हाजिर होकर पुलिसकर्मी कर रहा था लूट की वारदात, साथी के साथ हुआ गिरफ्तार
गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद सुंदर भाटी गैंग का सदस्य गिरफ्तार
हथियार के नोंक पर डिस्ट्रीब्यूटर से हज़ारों की लूट
होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में शराब जब्त, 5 गिरफ्तार