सपेरों से शुरू हुई पूछताछ, एल्विस यादव और सपेरो को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है पुलिस

  • जेल में बंद पांच सपेरा को कस्टडी डिमांड पर लेकर पुलिस ने गहनता से शुरू की पूछताछ
  • एल्विस यादव और सपेरो को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है पुलिस

नोएडा । रेव पार्टी तथा पार्टी के अंदर सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किए गए 5 सपेरो को नोएडा पुलिस ने आज पुलिस कस्टडी डिमांड पर ले लिया है। कोर्ट ने उन्हें 54 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी है।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि आज सुबह को नोएडा पुलिस ने 5 पांचो आरोपियों राहुल, टीटू नाथ ,जयकरण ,नारायण तथा रवि नाथ को लुक्सर जेल से रिमांड पर लिया है। उनसे पुलिस के अधिकारी अज्ञात जगह पर गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। पांचो आरोपियों को पुलिस कस्टडी डिमांड पर लेने की सूचना के बाद थाना सेक्टर 20 के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए अधिकारी सपेरे से अज्ञात जगह पर पूछताछ कर रहे हैं। बताया जाता है कि पुलिस ने सपेरे से बरामद कथित सांप के जहर को जांच के लिए जयपुर स्थित एक लैब में भेजा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में वास्तविकता क्या है यह पता चलेगा।

अधिकारियों ने सपेरे से पूछताछ के लिए एक लंबी लिस्ट बनाई है, जिसके तहत पुलिस अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि सपेरो से एल्विस यादव तथा गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया के क्या संबंध है। सपेरे इनके द्वारा आयोजित कितनी पार्टियों में सांप और सांप का जहर लेकर पहुंचे हैं। सपेरे कितने लोगों की रेव पार्टी में सांप और सांप का जहर सप्लाई कर चुके हैं। इसके अलावा पुलिस के अधिकारी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि ये सांपों को कहां से पकड़ कर लाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने दर्जनो सवालों की एक सूची तैयार कर रखी है। पुलिस अधिकारी इस बात का भी प्रयास कर रहे हैं कि पुलिस कस्टडी में लिए गए सपेरे और यूट्यूबर एलविश यादव को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाए। पुलिस की दूसरी नोटिस के बावजूद भी एल्विस यादव पूछताछ में शामिल होने के लिए नोएडा नहीं आया है। आशा व्यक्त की जा रही कि अगर वह पूछताछ में शामिल नहीं हुआ तो नोएडा पुलिस उसे उसके ठिकाने से हिरासत में लेगी।

पांच सपेरों की गिरफ्तारी और नौ दुर्भल प्रजाति के सांप बरामदी के मामले में बिग बॉस ओटीटी-2 विजेता एल्विश यादव से पूछताछ के बाद अब नोएडा पुलिस ने उससे मिली जानकारी के आधार पर यू ट्यूबर व गायब राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया से पूछताछ की तैयारी कर ली है। इसके लिए सवालों की एक पूरी लिस्ट तैयार है। इस लिस्ट में वो सवाल है जो एल्विश यादव से पूछताछ के दौरान मिले जवाब के आधार पर तैयार किए गए है। कुछ सवालों के जवाब फजिलपुरिया के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालने के बाद तैयार किए गए है।

गुरूग्राम के फालिपुर झरसा गांव निवासी राहुल यादव उर्फ फजिलपुरिया ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पुलिस ने उनसे सम्पर्क किया है। जल्द ही वह पुलिस के समक्ष पेश होकर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनके गानों में विडियो शूट के दौरान सांप हो या फिर गन या फिर अन्य चीज। उसका इंतजाम जो गाना शूट कराना चाहता है। वहीं उसका इंतजाम करता है। फाजिलपुरिया का दावा है कि उसके गानों की शूट में जो सांपों का इस्तेमाल किया गया है। वह लाइसेंस के आधार पर किया गया है।

यह भी देखे:-

बैंक अधिकारी को जाल में फंसाकर साइबर अपराधियों ने 20 लाख रुपये ठगे
पॉड टैक्सी को जेवर एयरपोर्ट से परी चौक तक चलाने पर विचार
किसानों को प्रतिकर दिलाने की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष में किसान नेता रकेश टिकैत का जोरदार स्वागत, कहा ...
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटी मोबाइल
चेयरमैन पद प्रत्याशी के लिए हर पार्टी से काफी लोग ठोक रहे दावेदारी
नए आगाज के साथ 11जनवरी से ग्रेटर नोएडा मे ऑटो एक्सपो द मोटर शो 2023 का होगा आयोजन,इवेंट में देश-विदे...
सुपरटेक पहुंचा सुप्रीम कोर्ट ट्विन टावर को ढहाने के आदेश के खिलाफ , कहा- बस एक टावर ही गिराएं
पुलिस एनकाउंटर में चार शातिर बदमाशों को लगी गोली
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2021: मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे बड़े अरबपति,
महिला जनसुनवाई में 19 मामलों में से 12 का हुआ तत्काल निस्तारण: महिला आयोग की सदस्य मिनाक्षी भराला ने...
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत स्कूलों द्वारा शत्-प्रतिशत दाखिला नहीं देने पर प्रशासन सख्त
मकोड़ा गांव में स्वर्गीय मुंसी जी की 43वीं पुण्यतिथि पर यज्ञ, श्रद्धाभाव से दी गई श्रद्धांजलि
50 लाख के 220 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलो तो पेट और कमर में होता है दर्द, सरकार बनी तो फिर से बनवाएंगे- अख...
उत्तर प्रदेश को 'पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स' का हब बनाने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी
हत्या के मामले मे दो लोगों को आजीवन कारावास,संदेह के लाभ पर दो हुए बरी