ईशान इंस्टीट्यूट द्वारा मारूति रब प्लास्ट कम्पनी में इंडस्ट्रियल विजिट आयोजित
ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा द्वारा बी.बी.ए. एव ंबी.कॉम. के छात्रों के लिए मारूति रब प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा कम्पनी में इंडस्ट्रियल विजिट आयोजित कराया गया। इसमें इंडस्ट्रियल विजिट द्वारा छात्र-छात्राओं को कम्पनी के विभिन्न प्रोडक्ट्स एवं कार्यशैली के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई।
सर्वप्रथम कम्पनी के चीफ मैनेजर श्री सूरज सिंह राठौर द्वारा छात्र-छात्राओं को कम्पनी के बारे में विस्तृत से प्रजेंटेशन दिया गया।
मारूति रब प्लास्ट कम्पनी के टेक्निकल टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को मैनेजमेंट एवं बी.कॉम के छात्रों को कम्पनी के सभी तीन यूनिटो का दौरा कराया गया जिसमें छात्रों ने कम्पनी में बनने वाले प्रोडक्टस जियोग्रिड, जियो टेक्सटाइल, एचडीपीइ सीट, एलडीपीइ सीट,इपीडीएम रबड़ पैड, सटरिंग रबड़, पीभीसी रिजिड प्रोफाइल्स एवं जियो सिंथेटिक उत्पादों आदि का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मैनेजमेंट डिपार्टर्मेट के प्राचार्य डा. हरिंदरजीत कौर ने कहा कि –
व्यवसायिक छात्रों को अध्ययन हेतु एवं व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए ऐसी औद्योगिक विजिट आवश्यक है।
ये अनुभव सैद्धांतिक ज्ञान एवं वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों के बीच अंतर को पाटने में मद्द करते है।
इस तरह के औद्योगिक दौरे हमारे छात्रों की उद्योग के बारे समझ को आकार देने और उन्हे सफल करियर के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
छात्र-छात्राओं ने इस कम्पनी के विभिन्न प्रोडक्टस एवं कार्यशैली के बारे में कम्पनी में विभिन्न यूनिटों में कार्यशील सुपरवाइजरों एवं टेक्निकल मैनेजर से अनेकों जानकारियाँ प्राप्त की और अपने प्रश्नों के बारे में उचित जानकारी प्राप्त किये। उपस्थित छात्रों ने कहा कि -“वे संस्थान एवं अपने प्रोफेसरो के आभारी है कि सस्थान ने हमें व्यवसायिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने का अवसर प्रदान किये।”
इस इंडस्ट्रियल विजिट में 30 छात्र-छात्राओं के साथ प्राचार्या डॉ. हरिन्दर जीत कौर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल कुमार मोर्या आदि शामिल थे।
