पालतू कुत्ते के हमले में चाचा-भतीजे समेत तीन घायल

नोएडा । मामूली विवाद में तीन लोगों को चार लोगों ने पहले बुरी तरीके से लाठी और डंडे से पीटा उसके बाद पालतू कुत्ते को उनपर छोड़ दिया। कुत्ते के हमले से तीनों जख्मी हो गए। कुत्ता पिटबुल नस्ल का बताया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर फेज दो थाने की पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में इलाहाबास गांव निवासी मोहित शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात सवा दस बजे के करीब वह भतीजे तुषार और भाई कमल के साथ याकूबपुर गांव जा रहे थे। जैसे ही मोहित याकूबपुर स्थित ओमवीर भाटी के मकान के सामने पहुंचे वैसे ही हरेंद्र भाटी, दीपक भाटी, आशीष भाटी और एक अन्य युवक वहां आ गए। चारों ने बिना किसी बात के शिकायतकर्ता समेत तीनों लोगों के साथ गाली गलौज करने के बाद मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान आरोपियों ने अपना पालतू कुत्ता तीनों के ऊपर छोड़ दिया। कुत्ते के हमले से तीनों जख्मी हो गए। इस दौरान शिकायतकर्ता की जान पहचान के लक्ष्छूराम उधर से गुजरे। उन्होंने तीनों को किसी तरह से बचाया और गंभीर रूप से घायल तुषार और कमल को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल ले गए। इस दौरान आरोपियों ने घायलों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ितों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिटबुल नस्ल के कुत्ते के काटे जाने की भी जांच की जा रही है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नवनिर्मित सड़क पर चलने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की और कुत्ता छोड़ दिया। कुछ दिन पहले नोएडा प्राधिकरण ने याकूबपुर गांव की सड़कें बनवाई थी। इसलिए कुछ दबंग ग्रामीणों ने गांव की आने जाने वाली सड़क को बांस-बल्ली से बंद कर रखा है। इस सड़क पर चलने को लेकर ही मारपीट हुई है। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर देर रात तक जमा रहे। सोशल मीडिया पर जब मामले ने तूल पकड़ा जब पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी देखे:-

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को लगातार ब्लैकमेल और वसूली करने वाले बदमाश पुलिस ने गिरफ...
पुलिस मुठभेड़ में इनामी शातिर मोबाइल लुटेरा घायल, गिरफ्तार, चोरी की बाइक और हथियार बरामद
Parliament Monsoon Session: संसद में आज भी हंगामे के पूरे आसार, जासूसी कांड पर विपक्ष एकजुट
समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री योगी के निर्देश, छापामारी कर जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी रोकें, आरोपियों...
गृहमंत्री अमित शाह से माफी मंगवाने सड़कों पर उतरे बसपा कार्यकर्ता, लगाए मुर्दाबाद के नारे
ग्रेटर नोएडा : आज से भारतीय नवर्ष "उमंग मेला" शुरू
HC का बयान- यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत करना बना चलन, शिकायतकर्ता पर लगाया ₹30000 का जुर्माना
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने किया वृक्षारोपण
जी-7 में हिस्‍सा लेने ब्रिटेन पहुंचे अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन, पद संभालने के बाद है पहली विदेश यात्...
गौतमबुद्ध नगर की नई कैंटोनमेंट जोन की सूची जारी
मथुरा: बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे अखिलेश यादव, किसान महापंचायत से पहले किया यह ट्वीट
देश के इन तीन शहरों में सबसे पहले एंट्री करेंगी टेस्ला की गाड़ियां, भारत में शोरूम खोलने के लिए कंपन...
ग्रेटर नोएडा : 10 वी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
गलगोटियास विश्वविद्यालय में "स्टार्टअप कम्युनिटी" का भव्य शुभारंभ: उद्यमिता को मिलेगी नई दिशा
CORONA UPDATE: गौतमबुद्ध नगर के ये 21 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में तब्दील, 3 मई के बाद मिल सकती है रियायत
सेक्टर ईटा - 1 में स्वच्छता अभियान चलाकर की सैक्टर की सफाई